15 March 2023 Ka Rashifal: मेष राशि वालों को राहु- शुक्र की युति रिश्तों में तनाव दे सकती,आज सावधानी से काम करे

Aaj Ka Rashifal 15 March 2023: पंचांग के अनुसार, आज 15 मार्च 2023, बुधवार चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है। आज शीतला अष्टमी व्रत रखा जाएगा और आज ही सूर्य देव मीन राशि में गोचर करेंगे, जिसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। आज चैत्र मास की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि 14 मार्च को रात 8 बजकर 22 मिनट से 15 मार्च को शाम 6 बजकर 45 मिनट तक है।

मेष राशि (Aries Horoscope Today)

आज पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा, लेकिन राहु शुक्र की युति रिश्तों में तनाव दे सकती है।

वृषभ  राशि (Taurus Horoscope Today)

कोई ऐसा कार्य न करें जिससे सामाजिक प्रतिष्ठा प्रभावित हो। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।

मिथुन राशि (Gemini Horoscope Today)

आज आप क्रोध पर नियंत्रण रखें। संतान या शिक्षा के कारण चिंतित रहेंगे। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। मन अज्ञात भय से ग्रसित रहेगा।

कर्क राशि (Cancer Horoscope Today)

आज के दिन संतान या शिक्षा के कारण चिंतित रहेंगे। परिवार में ऐसी घटना हो सकती है जिससे मन अशांत हो। संयम रखना हितकर होगा।

सिंह  राशि (Leo Horoscope Today)

आज कई कार्य सफल होंगे शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास सार्थक होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

कन्या  राशि (Virgo Horoscope Today)

कन्या राशि वालो को आज दांपत्य जीवन सुखमय होगा। आर्थिक मामलों में तनाव मिल सकता है। चल या अचल संपत्ति के मामलों में सफलता मिलेगी।

तुला  राशि (Libra Horoscope Today)

आज आपके विरोधी परास्त होगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक योजना साकार होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

वृश्चिक  राशि (Scorpio Horoscope Today)

आज बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे।

धनु  राशि ( Sagittarius Horoscope Today)

आज कोई भी कार्य सावधानी से करे।गृह कार्य में व्यस्त रहेंगे। संतान के व्यवहार से तनाव मिल सकता है। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी।

मकर  राशि (Capricorn Horoscope Today)

आज का दिन अच्छा है। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा।

कुंभ राशि (Aquarius Horoscope Today)

आज आपके आर्थिक मामलों में सुधार होगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। संतान के संबंध में सुखद समाचार होगा।

मीन  राशि (Pisces Horoscope Today)

आज के दिन बहुप्रतीक्षित कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी।

(Rashifal source- dainik jagran)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button