Betul: आखिर किसके प्रयासों से रिंग रोड बनाने मिली 157 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति, सांसद और कांग्रेस विधायक में श्रेय लेने की लगी होड़

बैतूल से सारणी, परासिया ,छिंदवाड़ा मार्ग को जोडऩे वाले बायपास, रिंग रोड के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। इस कार्य के लिए श्रेय लेने की होड़ लग गई है। भाजपा कार्यालय से जारी न्यूज़ के मुताबिक इसका श्रेय सांसद दुर्गादास उइके को दिया जा रहा है। वही बैतूल डेली खबर से जारी न्यूज में रिंग रोड की राशि स्वीकृत का श्रेय कांग्रेस विधायक निलय डागा के प्रयासों से होना बताया जा रहा है।.. आगे जनता समझेगी किसके प्रयास के कारण राशि स्वीकृत हुई है।

भाजपा कार्यालय से जारी न्यूज़

बैतूल। बैतूल से सारणी, परासिया ,छिंदवाड़ा मार्ग को जोडऩे वाले बायपास, रिंग रोड के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। क्षेत्रीय सांसद डीडी उइके के प्रयासों से राज्य शासन ने रिंग रोड के लिए बजट में 157.42 करोड़ रुपए स्वीकृत किए हैं। 21 किमी लंबे बायपास रिंग रोड निर्माण हेतु राशि का बजट में प्रावधान करने हेतु सांसद ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजा था। रिंग रोड निर्माण के जनहितैषी मुद्दे को गंभीरता से लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसे बजट सत्र में रखते हुए राशि का प्रावधान कर जिलेवासियों को बड़ी सौगात दी है। बजट में राशि का प्रावधान होने के बाद स्थायी वित्तीय समिति से अनुमोदन होते ही रिंग रोड निर्माण कार्य की प्रशासकीय स्वीकृति जारी हो जाएगी।
लोक निर्माण विभाग के उपयंत्री अखिलेश कवड़े ने बताया कि 21 किमी. रिंग रोड के लिए पिछले बजट सत्र मेें शासन ने 17 करोड़ रुपए टोकन राशि का प्रावधान किया था। इसके बाद इस बजट सत्र में रिंग रोड निर्माण की लागत राशि 157.42 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। सांसद डीडी उइके ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा रिंग रोड के लिए 157.42 करोड़ रुपए का बजट में प्रावधान करने के बाद अब प्राक्कलन को स्थायी समिति से अनुमोदन करवाने एवं प्रशासकीय स्वीकृति जारी करवाने के लिए प्रयास किए जाएंगे। प्रशासकीय स्वीकृति जारी होते ही रिंग रोड का निर्माण शुरू हो जाएगा जो जिलेवासियों के लिए बड़ी सौगात होगा।

उल्लेखनीय है कि छिंदवाड़ा की ओर से बैतूल होकर आने वाले वाहनों को अभी भोपाल, नागपुर, परासिया की ओर जाना होता है तो उन्हें शहर के भीतर आना ही पड़ता है। इसी तरह यदि भोपाल, नागपुर, परासिया की ओर से आने वाले वाहनों को आमला या फिर छिंदवाड़ा की ओर जाना है तो उन्हें भी शहर के भीतर से ही जाना पड़ता है। बैतूल-परासिया स्टेट हाईवे तथा बैतूल से आमला होकर छिंदवाड़ा की सीमा तक टू-लेन मार्ग बन जाने के बाद इस मार्ग पर यातायात काफी बढ़ गया है। एक ओर शहर में भी वाहनों की संख्या काफी बढ़ गई है।
वहीं, दूसरी ओर बाहर जाने वाले भारी वाहनों की भी शहर के भीतर से आवाजाही से हादसों का अंदेशा काफी बढ़ गया है। आए दिन हादसे हो भी रहे हैं। यही कारण है कि बायपास की जरूरत महसूस की जा रही थी। शहर के जागरूक लोगों के द्वारा बायपास निर्माण की आए दिन मांग उठाई जा रही थी।

डेली खबर से विधायक निलय डागा की जारी न्यूज़

विधायक डागा का प्रयास रंग लाया, रिंग रोड को बजट में मिली स्वीकृति
157.42 करोड़ की लागत से बनेगा 21 किलोमीटर बैतूल बायपास मार्ग
बैतूल। विधायक निलय डागा के प्रयास से 21 किलोमीटर बैतूल बायपास मार्ग सारणी, परासिया, छिंदवाड़ा मार्ग को बजट में स्वीकृति मिल गई है।मंगलवार को मध्यप्रदेश सरकार द्वारा पेश किए गए बजट में शहर को यह बड़ी सौगात मिली है। शहरवासियों को व्यस्ततम यातायात से निजात दिलाने के लिए कांग्रेस विधायक श्री डागा द्वारा किया गया यह प्रयास रंग लाया। इस बायपास के लिए 157.42 करोड़ रुपये का प्रविधान इस बजट में कर दिया गया है।
पीडब्ल्यूडी विभाग के इंजीनियर अखिलेश कवड़े ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि बायपास मार्ग रिंग रोड के बजट में प्रस्तावित हुआ है। प्रशासकीय स्वीकृति जारी होने के बाद आगे की प्रक्रिया होगी। उन्होंने बताया कि विधायक निलय डागा के माध्यम से यह प्रस्तावित हुआ है। श्री डागा ने बजट सत्र में प्रश्न लगाया था जिसके फलस्वरूप रिंग रोड के बजट में बैतूल बायपास सारणी, परासिया, छिंदवाड़ा मार्ग को को स्वीकृति मिल गई है।
गौरतलब है कि छिंदवाड़ा की ओर से बैतूल होकर आने वाले वाहनों को अभी भोपाल, नागपुर, परासिया की ओर जाना होता है तो उन्हें शहर के भीतर आना ही पड़ता है। इसी तरह यदि भोपाल, नागपुर, परासिया की ओर से आने वाले वाहनों को आमला या फिर छिंदवाड़ा की ओर जाना है तो उन्हें भी शहर के भीतर से ही जाना पड़ता है। बैतूल-परासिया स्टेट हाइवे तथा बैतूल से आमला होकर छिंदवाड़ा की सीमा तक टू-लेन मार्ग बन जाने के बाद इस मार्ग पर यातायात काफी बढ़ गया है। एक ओर शहर में भी वाहनों की संख्या काफी बढ़ गई है वहीं दूसरी ओर बाहर जाने वाले भारी वाहनों की भी शहर के भीतर से आवाजाही से हादसों का अंदेशा काफी बढ़ गया है। आए दिन हादसे हो भी रहे हैं। यही कारण है कि बायपास की जरुरत महसूस की जा रही थी। शहर के जागरूक लोगों के द्वारा बायपास निर्माण की आए दिन मांग उठाई जा रही थी। इसी को देखते हुए विधायक निलय डागा ने बायपास निर्माण के लिए बजट सत्र में प्रश्न लगाया था। प्रस्ताव भिजवाया गया था। प्रदेश सरकार ने यह प्रस्ताव मंजूर कर लिया है। साथ ही प्रस्तुत किए गए बजट में 157.42 करोड़ रुपये की राशि का प्रविधान भी कर दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button