Gold Price Today: सोना-चांदी खरीदारों के लिए अच्छी और जरूरी खबर: आज फिर गिर गए दाम

Gold Price Today, 24 February 2023: अगर आप भी सोना, चांदी या फिर इसके गहने खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए बहुत ही अच्छी खबर है। आज लगातार दूसरे दिन सोने और चांदी के दाम में गिरावट देखी जा रही है। इस कारोबारी हप्ते के पांचवें दिन शुक्रवार सोने के दाम में 42 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट देखी जा रही है। जबकि चांदी की कीमत में 633 रुपये प्रति किलो की दर से नरमी देखी जा है। इसके बाद आज सोना गिरकर 56000 रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब और चांदी लुढ़ककर 65000 रुपये प्रति किलो के नीचे बिक रही है। आपको बता दें कि एमसीएक्स और अंतरराष्ट्रीय बाजार के सोना और चांदी के रेट बिना टैक्स के होते हैं, इसलिए देश के बाजारों के रेट से में अंतर दिखता है।
इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन (IBJA) की बेवसाइट के अनुसार आज (24 February 2023) सोना (Gold Price Today) 42 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से सस्ता होकर 56038 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को सोना (Gold Price) 416 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से सस्ता होकर 56080 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।
वहीं चांदी (Silver Price Update) आज 633 रुपये लुढ़ककर 64549 रुपये प्रति किलो के स्तर पर ट्रेड कर रही है। जबकि पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को चांदी 804 रुपये सस्ता के 65182 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई थी।
(News source- news 24)


