Gold Price Today: सोने- चांदी के दाम में आज गिरावट दर्ज की गई, जाने 10 ग्राम सोने के भाव

गूगल फ़ाइल फ़ोटो

Gold Price Today, 23 February 2023: सोने- चांदी के दाम में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है आज मंगलवार को दामों में और कमी आने से ग्राहकों ने राहत की सांस ली है।  अगर आप भी सोना, चांदी या फिर इसके गहने खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए बहुत ही अच्छी खबर है। आज एकबार फिर सोने और चांदी के दाम में गिरावट देखी जा रही है। इस कारोबारी हप्ते के चौथे दिन गुरुवार सोने के दाम में 199 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट देखी जा रही है। जबकि चांदी की कीमत में 693 रुपये प्रति किलो की दर से नरमी देखी जा है। इसके बाद आज सोना गिरकर 56197 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी लुढ़ककर 65293 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बिक रही है। आपको बता दें कि एमसीएक्स और अंतरराष्ट्रीय बाजार के सोना और चांदी के रेट बिना टैक्स के होते हैं, इसलिए देश के बाजारों के रेट से में अंतर दिखता है।

इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन (IBJA) की बेवसाइट के अनुसार आज (23 February 2023) सोना (Gold Price Today) 199 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से सस्ता होकर 56197 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि पिछले कारोबारी दिन बुधवार को सोना (Gold Price) 112 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से महंगा होकर 56496 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।

वहीं चांदी (Silver Price Update) आज 693 रुपये लुढ़ककर 65293 रुपये प्रति किलो के स्तर पर ट्रेड कर रही है। जबकि पिछले कारोबारी दिन बुधवार को चांदी 216 रुपये तेजी के 65986 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई थी।

(News source- news 24)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button