Gold-Silver Prices Today: आज भी सोना सस्ता हुआ चांदी में आई तेजी

गूगल फ़ाइल फ़ोटो

Gold-Silver Prices Today 15 February2023

सर्राफा बाजार में सोने-चांदी के दामों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। दामों में बदलाव के कारण ग्राहक भी असमंजस में है।

भारतीय सर्राफा बाजार में बुधवार 15 फरवरी, 2023 को सोने के दाम में कमी देखने को मिली है और चांदी के दाम में तेजी. सोने की कीमत 56 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार है. वहीं, चांदी का भाव 66 हजार रुपये प्रति किलो से अधिक है. राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 56770 रुपये है. जबकि 999 शुद्धता वाली चांदी (Silver) 66055 रुपये है.

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (India Bullion And Jewellers Association) के मुताबिक, मंगलवार की शाम को 24 कैरेट का शुद्ध सोना 57018 रुपये प्रति 10 ग्राम था जो आज सुबह  56770 रुपये पर आ गया है. इसी तरह शुद्धता के आधार पर सोना सस्ता और चांदी महंगी हुई है.

आज क्या है सोने-चांदी की कीमत?
आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com के मुताबिक, आज सुबह 995 प्योरिटी वाले दस ग्राम सोने के दाम घटकर 56543 रुपये पहुंच गए हैं. वहीं, 916 शुद्धता वाला सोना आज 52073 रुपये का हो गया है. इसके अलावा, 750 प्योरिटी वाले सोने के दाम 42636 पर आ गए हैं. वहीं, 585 प्योरिटी वाला गोल्ड आज सस्ता होकर 33256 रुपये में आ गया है. इसके अलावा, 999 प्योरिटी वाली एक किलो चांदी आज 66055 रुपये की हो गई है।

(News source- aaj tak)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button