New Train 2026: अमृत भारत एक्सप्रेस और एक साप्ताहिक ट्रेन की इस तारीख से हो रही है शुरुआत, बैतूल में दिया है स्टॉपेज
New Train 2026: Amrit Bharat Express and a weekly train are starting from this date, with a stoppage in Betul.
New Train 2026: यात्रियों की सुविधा तथा बढ़ती यात्रा मांग को ध्यान में रखते हुए उत्तर पूर्व रेलवे ने ट्रेन संख्या 05073/05074 लालकुआ जंक्शन–केएसआर बेंगलुरु सिटी–लालकुआ जंक्शन विशेष ट्रेन का नियमितीकरण करते हुए इसे ट्रेन संख्या 15302/15301 लालकुआ जंक्शन–केएसआर बेंगलुरु सिटी–लालकुआ जंक्शन साप्ताहिक एक्सप्रेस के रूप में चलाने की अधिसूचना जारी की है।इस ट्रेन के नियमित संचालन का विवरण निम्नानुसार है:
1. ट्रेन संख्या 15302 लालकुआ जंक्शन–केएसआर बेंगलुरु सिटी साप्ताहिक एक्सप्रेस।
यह ट्रेन शनिवार, 19 सितंबर 2026 से नियमित रूप से संचालित की जाएगी। हालांकि, यह ट्रेन 26 सितंबर 2026, 3 अक्टूबर 2026 और 10 अक्टूबर 2026 को नहीं चलेगी।
यह ट्रेन लालकुआ जंक्शन से शाम 17:45 बजे प्रस्थान करेगी। अगले दिन यह नागपुर स्टेशन पर दोपहर 14:30 बजे पहुंचेगी तथा 14:35 बजे प्रस्थान करेगी। इसके बाद यह ट्रेन सोमवार को 15:25 बजे केएसआर बेंगलुरु सिटी पहुंचेगी।
नागपुर मंडल में निर्धारित ठहराव: बैतूल, नागपुर, चंद्रपुर और बल्लारशाह।
2. *ट्रेन संख्या 15301 केएसआर बेंगलुरु सिटी–लालकुआ जंक्शन साप्ताहिक एक्सप्रेस*
यह ट्रेन मंगलवार, 22 सितंबर 2026 से नियमित रूप से संचालित की जाएगी। हालांकि, यह ट्रेन 29 सितंबर 2026, 6 अक्टूबर 2026 और 13 अक्टूबर 2026 को नहीं चलेगी।
यह ट्रेन केएसआर बेंगलुरु सिटी से सुबह 07:15 बजे प्रस्थान करेगी। अगले दिन यह नागपुर स्टेशन पर सुबह 06:45 बजे पहुंचेगी तथा 06:50 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन शुक्रवार को सुबह 09:05 बजे लालकुआ जंक्शन पहुंचेगी।
ट्रेन का यहां रहेगा ठहराव
किच्छा, बहेड़ी, भोजीपुरा, इज्जतनगर, बरेली सिटी, बरेली जंक्शन, बदायूं, हाथरस सिटी, मथुरा कैंट, मथुरा जंक्शन, आगरा कैंट, आगरा जंक्शन, ग्वालियर जंक्शन, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी जंक्शन, बीना जंक्शन, रानी कमलापति जंक्शन, इटारसी जंक्शन, बैतूल, नागपुर जंक्शन, सेवाग्राम, चंद्रपुर, बल्लारशाह, सिरपुर कागजनगर, मंचेरियल, पेद्दापल्ली, महबूबाबाद, खम्मम, विजयवाड़ा जंक्शन, तेनाली जंक्शन, ओंगोल, नेल्लोर, गुडूर जंक्शन, रेणिगुंटा जंक्शन, काटपाड़ी जंक्शन, जोलारपेट्टई जंक्शन, कुप्पम, बंगारपेट जंक्शन, कृष्णराजपुरम तथा बेंगलुरु कैंट स्टेशन।
रेल प्रशासन यात्रियों से अनुरोध करता है कि वे इस नई साप्ताहिक एक्सप्रेस सेवा का लाभ उठाएं।
चारलापल्ली–गोरखपुर–चारलापल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस का नियमित संचालन 2 अक्टूबर 2026 से प्रारंभ
यात्रियों की सुविधा एवं बढ़ती यात्रा मांग को ध्यान में रखते हुए दक्षिण मध्य रेलवे ने ट्रेन संख्या 07075/07076 चारलापल्ली–गोरखपुर–चारलापल्ली विशेष ट्रेन को नियमित करते हुए इसे ट्रेन संख्या 22075/22076 चारलापल्ली–गोरखपुर–चारलापल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस के रूप में संचालित करने का निर्णय लिया है।
इस नई अमृत भारत एक्सप्रेस का नियमित संचालन निम्नानुसार किया जाएगा:
1. ट्रेन संख्या 22075 चारलापल्ली–गोरखपुर अमृत भारत एक्सप्रेस
यह ट्रेन प्रत्येक शुक्रवार को 02 अक्टूबर 2026 से चारलापल्ली से रात 21:45 बजे प्रस्थान करेगी तथा नागपुर मंडल के बल्हारशाह, चंद्रपुर, नागपुर एवं बैतूल स्टेशनों पर ठहरेगी। यह ट्रेन अगले दिन नागपुर स्टेशन पर प्रातः 06:25 बजे पहुंचेगी तथा 06:30 बजे प्रस्थान करेगी। ट्रेन रविवार को प्रातः 06:25 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
2. ट्रेन संख्या 22076 गोरखपुर–चारलापल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस
यह ट्रेन प्रत्येक रविवार को 04 अक्टूबर 2026 से गोरखपुर से प्रातः 06:30 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन अगले दिन नागपुर स्टेशन पर प्रातः 06:40 बजे पहुंचेगी तथा 06:45 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन सोमवार को सायं 17:00 बजे चारलापल्ली पहुंचेगी।
नागपुर मंडल में निर्धारित ठहराव: बल्हारशाह, चंद्रपुर, नागपुर एवं बैतूल।
3. मार्ग में प्रमुख ठहराव: काजीपेट जंक्शन, पेद्दापल्ली, मंचेरियल, बल्हारशाह, चंद्रपुर, नागपुर, बैतूल, इटारसी जंक्शन, भोपाल जंक्शन, बीना जंक्शन, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी जंक्शन, उरई, पोखरायन, भीमसेन, कानपुर सेंट्रल, ऐशबाग, लखनऊ सिटी, गोमती नगर, मल्हौर, बाराबंकी जंक्शन एवं गोंडा जंक्शन।
4. *कोच संरचना:* 2- गार्ड कम लगेज वॅन, 1 पॅन्टरी कार, 8- स्लीपर, 11- जनरल कुल 22 कोच रहेंगे।
रेल प्रशासन ने यात्रियों से इस नई अमृत भारत एक्सप्रेस सेवा का लाभ उठाने की अपील की है।

