हैवानियत की हदें पार: नाबालिग ने महिला की हत्या कर शव से किया रेप

रीवा में चार दिन पहले हुई 58 साल की महिला की हत्या और रेप मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करते हुए हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। इस जघन्य वारदात को इलाके में रहने वाले एक नाबालिग ने अंजाम दिया था। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि चोरी के आरोप लगाने का बदला लेने के लिए उसने महिला की जान ली।

ये वारदात कैलाशपुर में 31 जनवरी की रात को हुई थी। 16 वर्षीय आरोपी ने रात को घर में घुसकर अकेली महिला पर हमला कर दिया। आरोपी ने महिला के हाथ-पैर बांधकर नाक-मुंह में मोजे और पन्नियां ठूंस दीं। फिर इसके बाद कई जगह हंसिए से भी वार कर उसकी जान ले ली। आरोपी ने बताया कि उसने शव के साथ रेप भी किया था, साथ ही प्राइवेट पार्ट को डंडे से चोट भी पहुंचाई थी। इसके बाद आरोपी गहने चुराकर भाग निकला।

मोबाइल चोरी के आरोप का बदला लिया

वारदात के वक्त महिला का पति और बेटा गांव से बाहर गए हुए थे। आरोपी का कहना है कि महिला ने 2 साल पहले उस पर मोबाइल चोरी का आरोप लगाया था। इसी खुन्नस में उसने महिला को मार डाला। हनुमना पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी बोला- सोते समय महिला के हाथ बांधे थे

पुलिस ने जब आरोपी को भरोसे में लिया, तब उसने हत्या करने की बात कबूल कर ली। उसने बताया कि महिला का बेटा अपने पिता का इलाज कराने जबलपुर गया था। महिला 15 दिन से अकेली थी। 30 जनवरी की रात महिला के अकेले होने की जानकारी पर मर्डर का प्लान बनाया। वह पीछे बने पक्के मकान की दीवार चढ़कर कच्चे घर में घुसा। खटिया पर सोती हुई महिला के हाथ गमछे से बांध दिए। शोर न मचाए, इसलिए पॉलिथीन के टुकडे़, मोजे और रुमाल मुंह में डाल दिए। फिर घसीटकर निर्माणाधीन मकान वाले हिस्से में ले गया। इसके बाद पैर को रस्सी से लोहे की चौखट पर बांध दिए। चेहरे और सिर में लात मारी। अंत में हंसिये से चेहरे, गले और छाती पर कई बार वार किए। जब मर गई, तो दुष्कर्म किया और प्राइवेट पार्ट में डंडे से चोट पहुंचाई।

(News source- dainik bhaskar)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button