Gold price today: सोने चांदी ने लंबी छलांग लगाई: आज फिर बढ़े दाम

गूगल फ़ाइल फ़ोटो

Gold price today, 2 February 2023

सोना- चांदी के दाम रॉकेट की तरह बढ़ रहे है। बढ़ते दामों के कारण  सोना- चांदी लोगों के पहुँच से दूर होते जा रहा है।  बजट के अगले दिन गुरुवार को सोने चांदी ने लंबी छलांग लगाई। गोल्ड आज अब तक अपने सबसे ऊंचे पीक पर पहुंच गया है।

10 ग्राम गोल्ड का भाव 59,000 रुपये के करीब आ गया है। गोल्ड रेट आज 779 रुपये की बढ़त के साथ 58,689 रुपये पर पहुंच गया। 24 कैरेट गोल्ड का रेट कल बुधवार को 57,910 रुपये पर बंद हुआ था। सोने में आई तेजी को देखकर लग रहा है कि दाम जल्द 60,000 रुपये तक पहुंच जाएंगे। चांदी के भाव में 1,805 रुपये की तेजी आई। सिल्वर 71,250 रुपये पर कारोबार करता नजर आया। इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है और दाम बढ़ते ही जा रहे है। सबसे ज्यादा गरीब और मध्यम वर्ग के लोग परेशान है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button