2 February 2023 Ka Rashifal: बिजनेस कर रहे कर्क राशि वालों को आज होगा मुनाफा

Aaj Ka Rashifal 2 February 2023: आज माघ शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि और गुरुवार का दिन है। द्वादशी तिथि आज शाम 4 बजकर 26 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर 12 बजकर 13 मिनट तक वैधृति योग रहेगा। साथ ही आज का पूरा दिन पार कर के अगले दिन सुबह 6 बजकर 18 मिनट तक आर्द्रा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज भीष्म द्वादशी है।

मेष राशि  (Aries Daily Horoscope)

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। बिजनेस से रिलेटेड आप अपने कर्मचारियों के साथ मीटिंग करेंगे। व्यापारिक लाभ पर चर्चा करेंगे। आप किसी बिजनेस की शुरुआत करेंगे जिसमें परिवार वालों का सहयोग मिलेगा। बच्चो के साथ पार्क में घूमने जाएंगे, बच्चो में उत्साह देखने को मिलेगा। आपके पेंडिंग वर्क कम्पलीट होंगे, जिससे टेंशन कम होगी। झूठ बोलने से बचे इससे आपका व्यवहार आपके अनुकूल अच्छा बना रहेगा, साथ ही आपको आवेश में आकर किसी निर्णय को लेने से बचना चाहिए।

  1. शुभ रंग- हरा
  2. शुभ अंक- 4

वृष राशि  (Gemini Daily Horoscope)

आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। ट्रांसपोर्ट के व्यापारी आज किसी बुकिंग से अच्छा लाभ कमाएंगे । आप अपने दयालु स्वभाव के कारण किसी चतुर व्यक्ति का शिकार बन सकते हैं इसलिए आप संभल के रहें। आज आपके माता-पिता की नाराजगी आपसे खत्म होगी। आपके आसपास कोई धार्मिक हद तक आराम मिलेगा। किसी भी काम को करने से पहले माता पिता का आशीर्वाद लेना अच्छा रहेगा।

  1. शुभ रंग- बैंगनी
  2. शुभ अंक- 2

मिथुन राशि   (Gemini Daily Horoscope)

आज आपका दिन खुशहाल रहेगा। नई कार्य योजनाओं को स्टार्ट करने के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। प्रॉपर्टी खरीदने का विचार बना रहे लोग आज किसी प्रॉपर्टी डीलर्स से बातचीत करेंगे। आज आपको बिजनेस के सिलसिले से बाहर जाना पड़ेगा। इंजीनियरिंग करने वाले स्टूडेंट्स का प्लेसमेंट अच्छा होगा। आपके पिता जी आपको सरप्राइज देंगे। आज किसी को मामूली बात पर डांटने की बजाय विनम्रता से समझाएं। अपनी दिनचर्या में बदलाव करें जिससे आपके काम भी आसानी से पूरे होते जाएंगे।

  1. शुभ रंग- गुलाबी
  2. शुभ अंक- 6

कर्क राशि (Cancer Daily Horoscope)

आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। दूर-दराज़ के लोगों से संपर्क बनाकर बिजनेस करना लाभकारी रहेगा और बिजनेस भी दूर तक फैलेगा। इस राशि की महिलाओं का बिजनेस में आज ज्यादा ही लाभ होगा। वर्क फ्रॉम होम कर रहे लोगों का पेंडिंग वर्क आज पूरा हो जाएगा। होलसेल का बिजनेस कर रहे लोगों को अधिक मुनाफा होगा । योग करें जिससे आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, निरोगी बने रहेंगे। जो लोग फिल्म जगत से जुड़े हैं उनको काम का अच्छा ऑफर मिल सकता है। शाम को अपने दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्लान बनाएंगे।

  1. शुभ रंग- पिच
  2. शुभ अंक- 7

सिंह राशि (Leo Daily Horoscope)

आज आपका दिन एक नया खास पल लेकर आएगा। अच्छे भविष्य के लिए आप कंप्यूटर कोर्स ज्वाइन कर सकते हैं। विद्यार्थी अपने प्रोजेक्ट को पूरा करने में सीनियर्स की मदद लेंगे। हेल्थ से रिलेटेड प्रोब्लम्स आज खत्म होगी, जिससे आप ज्यादा एनर्जेटिक रहेंगे और आपका मन खुश रहेगा। किसी बचपन के मित्र से मुलाकात होगी। पुरानी यादें ताजा होंगी। आपके सहयोग से आपके मित्र को आर्थिक लाभ होगा। माताएं अपने बच्चों के अच्छे भविष्य के लिए कुछ ठोस कदम उठा सकती हैं।

  1. शुभ रंग- गोल्डन
  2. शुभ अंक- 4

कन्या राशि (Virgo Daily Horoscope)

आज आपका दिन उत्साह से भरा रहेगा। आज आप खुद को आर्थिक तौर पर मजबूत करने की कोशिश करेंगे और सफल भी रहेंगे। विरोधी आपकी कार्यशैली से प्रभावित होकर दोस्ती का हांथ बढ़ा सकते हैं। अपने जीवनसाथी का समर्थन और प्यार आपके दाम्पत्य जीवन को मजबूत करेगा। आप किसी कॉलेज में एडमिशन लेने का मन बना सकते हैं। आपका भविष्य अच्छा बनेगा। आज दूसरों के मामलों में दखल ना दें, आवश्यकता पड़ने पर ही अपनी राय दें । इस राशि के जो वकील है, आज उन्हें किसी पूराने केस में जीत मिलेगी। साथ ही नया केस मिल सकता है।

  1. शुभ रंग- पीला
  2. शुभ अंक- 1

तुला राशि  (Libra Daily Horoscope)

आज आपका दिन शानदार रहेगा। अधिक भागदौड़ वाला काम होने के बावजूद भी आप पॉजिटिव रहेंगे। आपके अच्छे व्यवहार के जरिए आपके कुछ नए दोस्त बन सकते हैं। आज के सारे काम समय से पूरे होंगे। शेयर मार्किट में पैसा लगाने से पहले किसी एक्सपर्ट की राय जरूर लें। महिलाएं आज घर के काम में बिजी रहेंगी । पिछले दिनों के पेंडिग काम को पूरा करने का आज सही समय है। आप कुछ नए काम करने के लिए नए टिप्स अपनाएंगे, आपका काम अच्छा चलेगा।

  1. शुभ रंग- नीला
  2. शुभ अंक- 8

वृश्चिक राशि (Scorpio Daily Horoscope)

आज आपका दिन लकी रहेगा। सिंगर्स का कोई गाना आज लोगों को काफी पसंद आएगा। क्रिकेट से जुड़ी महिलाओं के लिए आज का दिन कॉन्फिडेंस से भरा साबित होगा। समाज सेवा करने का अवसर मिलेगा जिससे आपको फेम मिलेगी। किसी की छोटी मोटी गलतियों को माफ करेंगे। बैंकिंग की तैयारी कर रहे युवाओं को और मेहनत करने की जरूरत है, अच्छा परिणाम आएगा। दोस्त आपका मनोबल बढ़ाएंगे। आज सोची हुई कार्य योजनाओं को पूरा करने मे सफलता मिलेगी। जमीन जायदाद से जुड़े कार्य प्रगति से आगे बढ़ेंगे। किसी भूखे को खाना खिलाएं, आपका मन प्रसन्न रहेगा।

  1. शुभ रंग- नीला
  2. शुभ अंक- 8

वृश्चिक राशि  (Scorpio Daily Horoscope)

आज आपका दिन लकी रहेगा। सिंगर्स का कोई गाना आज लोगों को काफी पसंद आएगा। क्रिकेट से जुड़ी महिलाओं के लिए आज का दिन कॉन्फिडेंस से भरा साबित होगा। समाज सेवा करने का अवसर मिलेगा जिससे आपको फेम मिलेगी। किसी की छोटी मोटी गलतियों को माफ करेंगे। बैंकिंग की तैयारी कर रहे युवाओं को और मेहनत करने की जरूरत है, अच्छा परिणाम आएगा। दोस्त आपका मनोबल बढ़ाएंगे। आज सोची हुई कार्य योजनाओं को पूरा करने मे सफलता मिलेगी। जमीन जायदाद से जुड़े कार्य प्रगति से आगे बढ़ेंगे। किसी भूखे को खाना खिलाएं, आपका मन प्रसन्न रहेगा।

  1. शुभ रंग- लाल
  2. शुभ अंक- 9

धनु राशि  ( Sagittarius Daily Horoscope)

आज आपका दिन बेहद खुशहाल रहेगा। बेकार में समय न गंवाएं कुछ न कुछ काम करते रहें दूसरों की हेल्प करें। समाज के लोग आपके अच्छे व्यवहार से खुश होंगे, तारीफ मिलेगी। आज काम अधिक होने के कारण मेहनत अधिक करनी पड़ सकती है, आपका पेशेंस आपको सक्सेस दिलाएगा। जीवनसाथी की हेल्प कारगार हो सकती है। आंखों की समस्या किसी अच्छे डॉक्टर को दिखाएंगे, आपको आराम मिलेगा। आपका दिन बहुत अच्छा बीतेगा। आपके अंदर कॉन्फिडेंस बना रहेगा।

  1. शुभ रंग- सफेद
  2. शुभ अंक- 3

मकर राशि  (Capricorn Daily Horoscope)

आज आपका दिन बेहद खुशनुमा रहेगा। कामकाज के मामले में आपकी प्रॉब्लम जल्दी ही सुलझ जाएगी। अगर आप बहुत दिनों से किसी से मिलने की सोच रहे है, तो आज का दिन बेहतर है । परिवार में चल रही अनबन आज सुलझ जाएगी। तालमेल अच्छा बना रहेगा। समाज में आपकी पहचान नए लोगों से होगी जो भविष्य में आपको लाभ देंगे। किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करना पड़ेगा, जिससे उत्साह बढ़ेगा। इस राशि के जो छात्र हैं वो आज अपनी स्टडी में कुछ नए बदलाव करेंगे, जल्द ही सफलता के योग हैं।

  1. शुभ रंग- मैजेंटा
  2. शुभ अंक- 7

कुंभ राशि  (Aquarius Daily Horoscope)

आज आपका दिन मिला जुला रहेगा। पेरेंट्स बच्चों के साथ किसी शोपिंग मॉल में घूमने जाएंगे जिससे उनमे बहुत उत्साह देखने को मिलेगी। छात्रों को नया प्रोजेक्ट मिलेगा जिनको सब साथ में मिलकर पूरा करेंगे। नव विवाहित दंपतिअपने परिवार के साथ कही मंदिर घूमने जाएंगे, जिससे उनमे काफी प्रेम बढ़ेगा। गाय को रोटी खिलाएं, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आप कहीं बाहर घूमने जाएंगे जिससे आपका मन फ्रेश होगा। आज आपकी मुलाकात किसी उच्चाधिकारी से होगी, जहां आपको अपनी बात कहने का मौका मिलेगा।

  1. शुभ रंग- मैहरुन
  2. शुभ अंक- 8

मीन राशि (Pisces Daily Horoscope)

आज आपका दिन ताजगी से भरा रहेगा। इस राशि के मीडिया से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा, किसी नए प्रोजेक्ट पर काम मिलेगा। आज शाम आप दोस्तों के साथ क्रिकेट खेलने जाएंगे। इम्युनिटी को बढ़ाने के लिए आप योगभ्यास करें। इस राशि के जिन लोगों का बर्थडे है वह अपने साथियों के साथ मूवी देखने का प्लान बनाएंगे। जिन स्टूडेंट्स का कोर्स कम्पलीट हो गया है वह नया कोर्स ज्वाइन कर सकते हैं। जमींन जायदाद संबंधी कानूनी फैसला आपके पक्ष में आएगा ।

  1. शुभ रंग- नीला
  2. शुभ अंक- 3
  3. Rashifal source-
  4. https://www.indiatv.in/rashifal/aaj-ka-rashifal-2-february-todays-horoscope-daily-horoscope-in-hindi-acharya-indu-prakash-2023-02-01-927378

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button