Gold Silver Rates Today: सोना- चांदी के दामों में आई गिरावट: जाने क्या है 22 कैरेट गोल्ड का रेट

गूगल फ़ाइल फ़ोटो

Gold Silver Rates Today, January 31: भारतीय सर्राफा बाजार में आज, 31 जनवरी, 2023 को सोने और चांदी के दाम में गिरावट देखने को मिली है. सोने की कीमत 57 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार है. वहीं, चांदी का भाव 67 हजार रुपये प्रति किलो से अधिक है. राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 57041 रुपये है. जबकि 999 शुद्धता वाली चांदी (Silver) 67947 रुपये है.

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (India Bullion And Jewellers Association) के मुताबिक, सोमवार की शाम को 24 कैरेट का शुद्ध सोना 57079 रुपये प्रति 10 ग्राम था जो आज सुबह  57041 रुपये पर आ गया है. इसी तरह शुद्धता के आधार पर सोना और चांदी दोनों सस्ते हुए हैं.

आज क्या है सोने-चांदी की कीमत?
आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com के मुताबिक, आज सुबह 995 प्योरिटी वाले दस ग्राम सोने के दाम घटकर 56813 रुपये पहुंच गए हैं. वहीं, 916 शुद्धता वाला सोना आज 52250 रुपये का हो गया है. इसके अलावा, 750 प्योरिटी वाले सोने के दाम 42781 पर आ गए हैं. वहीं, 585 प्योरिटी वाला गोल्ड आज सस्ता होकर 33369 रुपये में आ गया है. इसके अलावा, 999 प्योरिटी वाली एक किलो चांदी आज 67949 रुपये की हो गई है.

News source-

https://www.aajtak.in/business/news/story/gold-silver-prices-today-january-31-sone-chandi-ka-bhav-in-hindi-check-latest-price-on-ibjarates-com-lbsb-1626928-2023-01-31

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button