CM शिवराज का दिखा योगी अवतार: बोले बुलडोजर चलो, अपराधियों का फन कुचल डालो, देखिये वीडियो
पुलिस की यह वर्दी कोई साधारण वर्दी नहीं है। यह वर्दी देश तथा प्रदेश की सुरक्षा के लिए है। निर्बलों की रक्षा तथा सज्जनों के उद्धार के लिए है।
सभी नव आरक्षकों को मैं बधाई व शुभकामनाएँ देता हूँ। आप अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ करें।
जय हिंद🇮🇳 pic.twitter.com/F0w1RJPVa9
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) January 27, 2023
राजधानी के नेहरु नगर पुलिस लाइन में मप्र पुलिस में हाल ही में चयनित हुए 6 हजार आरक्षकों को सीएम शिवराज सिंह चौहान ने नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इस मौके पर गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, एसीएस होम डॉ. राजेश राजौरा, डीजीपी सुधीर सक्सेना, एडीजी चयन एवं भर्ती संजीव शमी मौजूद रहे। कार्यक्रम से पहले सीएम ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
सीएम बोले- देश पर जब भी संकट आया मप्र पुलिस ने अपना फर्ज निभाया
नव आरक्षकों को संबोधित करते हुए CM शिवराज सिंह चौहान ने कहा- मैंने 5 बेटे-बेटियों को प्रमाणपत्र दिए लेकिन मेरी इच्छा है कि मेरा आर्शीवाद सबके पास पहुंचे इसलिए मैं आप सबके ऊपर पुष्प वर्षा करुंगा। पूरी पारदर्शी प्रक्रिया से करने का जिम्मा संजीव शमी पर था, उन्हें बधाई। मुख्यमंत्री के लिए नवआरक्षक लेकिन मामा के लिए भांजे और भांजियां हैं। मुझे ये कहते हुए गर्व है कि पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के जरिए आपका चयन हुआ है तो आपकी मेहनत, लगन और योग्यता के आधार पर हुआ है। इसके लिए मैं आप सबको बधाई देता हूं।
कई लड़ाइयों में मप्र पुलिस ने निभाया अहम रोल
हमारा काम बाकी विभागों की तरह नौकरी नहीं हैं। हमने देश भक्ति, जनसेवा का संकल्प लिया है। मप्र पुलिस का एक गौरवशाली इतिहास रहा है। जब कबायली हमारी सीमा में घुसे थे उस समय मप्र पुलिस ने कश्मीर जाकर अपना योगदान दिया और कबायलियों को खदेड दिया था। हैदराबाद ऑपरेशन पोलाे मे मप्र पुलिस गई और सफलता प्राप्त कर लौटी। गोवा की मुक्ति के आंदोलन में मप्र पुलिस ने अपना योगदान दिया था। जब-जब भारत के किसी हिस्से में चाहे नागालैंड, त्रिपुरा में राष्ट्र विरोधी गतिविधियों ने सिर उठाया तो मप्र पुलिस ने उसे कुचल दिया।
अगर मप्र में कभी डकैतों का आंतक था तो पूछना अपने वरिष्ठ अफसरों से हमने तय किया कि किसी भी कीमत पर मप्र की धरती पर डकैत नहीं रहेंगे। हमारे पुलिस के जवानों ने डकैतों के आतंक को पूरी तरह से खत्म कर दिया। आज कोई भी सूची बद्ध डकैत गिरोह मप्र की धरती पर नहीं हैं। नक्सलवाद को मप्र पुलिस के अफसरों ने अपनी जान हथेली पर रखकर रोका। अगर किसी ने जुर्रत की तो हमारे ही जवानों ने एक साल में लगभग एक करोड 14 लाख के इनामी नक्सलियों को इसी साल मार गिराया। जब जरूरत पड़ी तो अपने कर्तव्य पथ पर चलते हुए मप्र पुलिस ने अपने दायित्व का निर्वहन किया।
सीएम के भाषण के मुख्य अंश
- अपराधियों को नेस्तनाबूद कर दो।
- मासूम बेटियों के साथ बुरी नजर डालने वालों पर बुल्डोजर चले
- सिमी, पीएफआई, जेएमबी की गतिविधियों को पुलिस ने कुचल दिया।
- साख पर बट्टा मत लगने देना।
- कई एसपी, कांस्टेबल, एसआई के लोग उदाहरण देते हैं कि अफसर हो तो ऐसा। ऐसे उदाहरण आप भी बनें।
- कर्तव्य के पथ पर चलते हुए अगर कोई कठिनाई आए तो चिंता मत करना पूरी सरकार आपके साथ खड़ी है।
- टेक्नोलॉजी से दूर मत भागना। आजकल टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर अपराध किए जा रहे हैं। टेक्नोलॉजी की बारीकियों को समझना।
- कई आरक्षक टेक्नोलॉजी के मामले में दक्ष हैं।
- सोशल मीडिया, साइबर क्राइम में कई तरह के अपराध कार्यप्रणालियों में बदलाव किए जा रहे हैं इसलिए इसमें आपको दक्ष होना चाहिए।
- पुलिस के काम में व्यस्त रहेंगे लेकिन जब भी संवेदनशीलता का काम आए तो जरूर सेवा की मिसाल कायम करना।
- पुलिस की ड्यूटी में लगातार तनाव आता है वो तनाव आपके ऊपर हावी न हो पाए।
- अवकाश की बात चुनाव की बात नहीं हैं निश्चित समयसीमा में अवकाश देना चाहिए। मशीन की तरह 24 घंटे काम करना कुंठा पैदा करना चाहिए। इसके लिए संस्थागत व्यवस्था बनानी चाहिए।
- फिटनेस के मामले में ध्यान रखना। परफेक्ट फिटनेस जरूरी है। मैं योग-प्राणायाम रोज करता हूं।
- काम में से अपने लिए समय निकालें। रूचि और शरीर की जरूरत के हिसाब से एक्सरसाइज चुन लें। मेरा वजन 62-63 किलो से ज्यादा नहीं बढने दिया।
- अपना व्यवहार हमेशा अच्छा और संतुलित रखें।
- News source-
- https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/news/shivraj-said-do-not-forget-the-dignity-of-uniform-goons-criminals-will-try-to-come-closer-be-careful-with-them-130847685.html



