Betul: भाजपा जिलाध्यक्ष बोले इस बार जिले की जनता कमलनाथ के झांसे में नही आने वाली

फ़ाइल फ़ोटो

बैतूल – शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बैतूल के आमला ब्लाक के खेड़ली बाजार में  जन सभा को संबोधित किया जिसमें उन्होंने इस बार विधानसभा चुनाव में बैतूल जिले की पांचों सीटें जीतने का दावा किया है।

कमलनाथ के इस दावे पर भाजपा जिलाध्यक्ष बबला शुक्ला ने कहा कि कमलनाथ सपने देख है। पिछले चुनाव में कमलनाथ  जनता से झूठे वादे कर सत्ता में आये थे। इस बार के चुनाव में जिले की जनता कमलनाथ के झांसे में नही आने वाली है। जनता भी समझ गई कि कांग्रेस झूठे वादे करती है। कांग्रेस की 15 महीने तक सरकार रही कोई काम नही किया है। भाजपा जिलाध्यक्ष श्री शुक्ला ने कहा कि आने वाले चुनाव को लेकर भाजपा मजबूती से कम कर रही है। भाजपा का हर एक कार्यकर्ता बूथ लेवल पर काम कर रहा है। इस बार विधानसभा चुनाव में पांचों सीटें भाजपा जीतेगी और कांग्रेस का सफाया हो जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button