Betul weather news: फिर बदला मौसम, दिन में चली ठंडी हवाएं, तापमान में आई गिरावट

गूगल फ़ाइल फ़ोटो

Betul weather news

बैतूल- मौसम में एक बार फिर बदलाव आ गया है। शनिवार को दिनभर ठंडी हवाएं चलने के कारण अधिकतम तापमान में 2.5 डिग्री की गिरावट दर्ज की है। बैतूल में शनिवार का न्यूनतम तापमान 11.2 और अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री दर्ज हुआ है। मौसम विभाग भोपाल के मुताबिक उत्तर भारत में बर्फबारी हो रही है। जिसके कारण तापमान में गिरावट आने लगी है। अगले दो-तीन दिन तक तापमान में गिरावट आएगी इसके बाद मामूली उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। उल्लेखनीय है कि इस सीजन में बैतूल में सबसे कम तापमान 5.2 डिग्री पर पहुंचा था उसके बाद तापमान में बढ़ोतरी होने लगी थी। अब फिर से  ठंड ने पलटवार किया है और तापमान में गिरावट आने लगी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button