CM शिवराज के लिए गले की फांस बन गई यह घोषणा और ट्वीट करना

गूगल फ़ाइल फ़ोटो

बैतूल- मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों को लेकर  की घोषणा और ट्वीट करना गले की फांस बन गया है। सीएम के पुराने ट्वीट को शेयर कर संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी उन पर हमलावर है। दरअसल मुख्यमंत्री ने 1 अप्रेल 2018 को एक ट्वीट किया जिसमें लिखा है कि संविदा की व्यवस्था अन्याय पूर्ण है। मैं शोषण की इस व्यवस्था को समाप्त करने के लिए संकल्पित हूं। CM ने ट्वीट तो कर दिया लेकिन अभी तक संविदा नीति को खत्म नहीं किया है। पूरे प्रदेश में एक पखवाड़े से अधिक समय हो गया संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है। संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों का कहना है कि सविंदा नीतियों को खत्म किया जाए। संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी CM के पुराने ट्वीट को शेयर कर उन्हें याद दिला रहे हैं कि आपने संविदा नीति को खत्म करने की बात कही थी। सीएम अपनी बातों पर कायम रहे। कर्मचारियों की हड़ताल जारी है लेकिन सरकार की तरफ से मांगे पूरी करने को लेकर कोई प्रतिक्रिया नही दी है। मुख्यमंत्री ने संविदा नीति को खत्म करने की बात तो कह दी लेकिन कोई निर्णय नहीं ले पा रहे हैं। विपक्ष पार्टी के लोग भी इस बात को लेकर सीएम पर हमलावर है। अब देखना यह है कि CM कुछ निर्णय ले पाते हैं या नहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button