डॉ पदमाकर ने दिखाई दरियादिली, जेब से पैसे देकर कराया गरीब महिला का इलाज
बैतूल- जिला अस्पताल में एक ओर इलाज के नाम पर पैसे लेने के आरोप लगते है। वही अस्पताल के ही एक डॉक्टर ने खुद के जेब से पैसे देकर एक महिला का इलाज कर बड़ी दरियादिली दिखाई है। चांदोरा निवासी एक महिला का हाथ टूट गया। महिला इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुँची, अस्पताल में प्लास्टर पट्टी और सामान खत्म था। डॉ ने सामान नही होने की बात की वैसे ही महिला रोने लगी। डॉ रूपेश पदमाकर ने पूछा की अम्मा कियू रो रही हो महिला ने अपनी पीड़ा बताई की उसे तकलीफ ज्यादा है और वह गाँव से आई है। महिला की समस्या को देख डॉ पदमाकर ने अपने पास से 500 रुपये देकर प्लास्टर का सामान बुलाया और महिला का इलाज कर हाथ मे प्लास्टर चढ़ाया है। डॉ की दारियादिली से महिला का इलाज हो पाया है। ऐसे बिरले ही डॉ मिलेंगे जो जेब से पैसे खर्च कर ग़रीबो की मदद करते है। हाथ टूटने के बाद महिला रोते हुए अस्पताल आई और इलाज के बाद हंसते हुए घर लौटी है।


