बैतूल: अपनी नाकामी छुपाने वनकर्मी जलाने लगे पेड़ों के ठूंठ

बैतूल-  वन माफियाओं ने हरे भरे वृक्षों की कटाई कर लेकर चले गए और वन विभाग के अधिकारी सोते रह गए। अब अपनी नाकामी छुपाने के लिए वन कर्मियों द्वारा पेड़ों के ठूंठ जलाकर सबूत नष्ट करने में लगे हैं। जानकारी के अनुसार शाहपुर रेंज के तारा सर्किल के जंगल से वन माफियाओं द्वारा बड़े पेड़ों को काट कर ले गए। वन कर्मियों को पेड़ कटाई की भनक तक नहीं लगी। जब वन कर्मी वनों की खाक छानने लगे तो उन्हें कटे हुए पेड़ों के जगह जगह ठूठ दिखाई दिए। अपनी नाकामी छुपाने के लिए वनकर्मी पेड़ों के ठूठ को जलाकर नष्ट करने में लगे हैं। बड़े पैमाने पर हुए पेड़ों की कटाई से ऐसा लग रहा है कि वनकर्मी भी वन माफियाओं के साथ मिलीभगत से काम कर रहे हैं। वन कर्मियों की लापरवाही के कारण वन माफिया सक्रिय है और वनों का सफाया होते जा रहा है। उल्लेखनीय है कि पूर्व में भी इसी क्षेत्र में बड़े पैमाने पर पेडों की कटाई हुई थी और अवैध सागौन को पकड़ा था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button