अधेड़ ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

मृतक के परिजनों से चर्चा करती पुलिस
  • बैतूल- कोतवाली थाना क्षेत्र मानस नगर में व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक (ग्राम झल्लार) हाल में मानस नगर निवासी संजय पिता श्यामराव गवहाडे ने रविवार की शाम को घर मे फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। जब फांसी लगाई उस समय घर पर वह अकेला था। अन्य लोग अपने गांव झल्लार गए थे। जब परिजन वापस बैतूल लौटे तो घर पर संजय का फाँसी पर शव लटका मिला। मृतक का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। युवक रोड लाइंस में काम करता था। पुलिस आत्महत्या मामले की जांच में जुट गई है।
  • Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button