पुस्तकालय एवं प्रयोगशाला विधिवत संधारित न किए जाने पर उप प्रचार्य को कारण बताओ नोटिस जारी

गूगल फ़ोटो
  • बैतुल- जिला शिक्षा कार्यालय से जारी जानकारी में बताया गया कि 12 अक्टूबर 2022 को संयुक्त संचालक नर्मदा पुरम संभाग द्वारा जिले की विभिन्न शालाओं एवं बालिका छात्रावास का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान संयुक्त संचालक श्री अरविंद सिंह द्वारा शासकीय सी एम राइस विद्यालय शासकीय उत्कृष्ट उमावि आमला में पर्याप्त स्वच्छता न पाए जाने, पुस्तकालय एवं प्रयोगशाला विधिवत संधारित न किए जाने को लेकर अप्रसन्नता जाहिर करते हुए उप प्राचार्य श्री खेरवाल को कारण बताओ सूचना जारी किए जाने के निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी को प्रदान किए गए। प्रवास के दौरान श्री अरविंद सिंह द्वारा शासकीय उमावि जमवाड़ा एवं बालिका छात्रावास जमवाड़ा का भी औचक निरीक्षण किया गया। उमावि जमवाड़ा में पुस्तकालय के अव्यवस्थित संचालन को लेकर विधिवत संचालन के लिए प्रभारी प्राचार्य को दिशा निर्देश प्रदान किए गए, बालिका छात्रावास में पेयजल की आपूर्ति के संदर्भ में आवश्यक दिशा निर्देश विकास खंड शिक्षा अधिकारी एवं बीआरसीसी आमला को प्रदान किए गए । अपने प्रवास के दौरान संयुक्त संचालक श्री अरविंद सिंह द्वारा स्थानीय लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में आयोजित संभाग स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ भी किया गया।

  • Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button