Betul Power Cut : जल्द पूरा करें अपना काम, आज शहर के इस क्षेत्र में रहेगी बिजली कटौती
Betul Power Cut: Finish your work soon; there will be a power outage in this area of the city today.
Betul Power Cut : बैतूल बिजली कंपनी द्वारा 6 अक्टूबर को 33/11 केव्ही हमलापुर उपकेन्द्र से निर्गमित 11 केव्ही गंज फीडर का मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड बैतूल शहर जोन-1 के प्रबंधक ने बताया कि मंगलवार को प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक
11 केव्ही गंज फीडर के आबकारी, सिन्धी कॉलोनी, देना बैंक, लोहिया वार्ड, तेल टंकी, लक्की सेंटर, कांति शिवा टॉकीज, सेन्ट्रल बैंक, एसबीआई बैंक, मैकेनिक चौक, अग्रवाल पेट्रोल पम्प, डॉ. मुले गुरुद्वारा रोड, हाथी नाला, डॉ. लश्करे, बीएसएनएल ऑफिस, पुलिस क्वाटर, हाउसिंग बोर्ड, गंज महाराष्ट्र बैंक आदि क्षेत्र में विद्युत सप्लाई बंद रहेगी। उन्होंने बताया कि किन्ही अपरिहार्य कारणों से समय में परिवर्तन किया जा सकता है।



