Betul Power Cut : सबस्टेशन के मेंटेनेंस के कारण बैतूल में 27 सितंबर को शहर के इस क्षेत्र में रहेगी बिजली कटौती,

Betul Power Cut: Due to substation maintenance, there will be a power outage in this area of ​​Betul city on September 27.

Betul Power Cut :  बैतूल  बिजली कंपनी द्वारा सबस्टेशन के मेंटेनेंस कार्य और पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा पोल शिफ्टिंग कार्य के चलते 27 सितंबर को टाउन- 1 और टाउन- 2 फीडर की विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।

मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड बैतूल शहर जोन-2 के प्रबंधक ने बताया कि 27 सितंबर को स्वीकृत कार्य के चलते प्रातः 10 से दोपहर 2 बजे तक टाउन- 2 फीडर की बिजली बंद रखी जायेगी।

 

इन क्षेत्र में रहेगी सप्लाई बंद

जानकारी के अनुसार  लिंक रोड, चंद्रशेखर वार्ड, कारगील चौक, बारस्कर कालोनी, इंदिरा वार्ड, पीडब्लूडी कालोनी, कोठी बाजार , कंपनी गार्डन, आजाद वार्ड, गर्ल्स कालेज, वीवीएम कालेज, तल्लैया मोहल्ला, अम्बेडकर चौक, उमप किराना, राठी अस्पताल, ड्रीम होम्स कालोनी, नेहरू पार्क, आदि क्षेत्र तथा टाउन- 1 फीडर के कोर्ट परिसर, पेट्रोल पम्प, पुलिस पेट्रोल पम्प, पुलिस कन्ट्रोल रुम, जिला पंचायत, ट्राइबल कार्यालय, एमपीईबी कार्यालय कलेक्ट्रेट कार्यालय, सर्किट हाउस, कर्मचारी भवन एवं गर्ल्स हॉस्टल आदि क्षेत्र में विद्युत सप्लाई बंद रहेगी। उन्होंने बताया कि किन्हीं अपरिहार्य कारणों से विद्युत कटौती समय में परिवर्तन किया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button