MP Crime News : मुख्यमंत्री मोहन यादव को जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार
MP Crime News: Accused arrested for threatening to kill Chief Minister Mohan Yadav.
MP Crime News : एमपी के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को क्राइम ब्रांच ने मुंबई से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। हालांकि पुलिस ने अभी तक आरोपी के नाम का खुलासा नही किया है। जल्द ही पुलिस खुलासा कर सकती है।जानकारी के अनुसार ने डायल 112 हेल्पलाइन के व्हाट्सएप नंबर पर मेसेज कर मुख्यमंत्री डॉ यादव को जान से मारने की धमकी दी थी और आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। हालांकि आरोपी ने मेसेज डिलीट करने की भी जानकारी सामने आई है। मेसेज को देख क्राइम ब्रांच भोपाल की पुलिस जल्द ऐक्टिव हो गई और जांच शुरू की। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को मुंबई से गिरफ्तार किया है।


