Betul News : डीजे के तेज साउंड से बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा को आया हार्ट अटैक, मौत !

Betul News: First-year BSc student suffers heart attack due to loud DJ music; dies.

oplus_1024

Betul News : बैतूल जिले के सबसे बड़े सरकारी J.H. कॉलेज में गणपति दर्शन के लिए पहुँची छात्रा की संदिग्ध रूप से मौत हो गई। प्रथम दृश्य हृदयघात के कारण मौत की संभावना जताई जा रही है। डीजे के तेज साउंड के कारण हार्ट अटैक आने की संभावना है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सोहलापुर ढाना  थाना शाहपुर निवासी 17 वर्षीय छात्र बैतूल में किराए के मकान में रहकर कॉलेज में (BSc First Year) की पढ़ाई कर रही थी।

छात्रा अपनी सहेली के साथ गणेश जी के दर्शन के लिए जे एच कॉलेज गई थी। कॉलेज में तेज साउंड से डीजे बज रहा था। इसी दौरान छात्रा अचानक बेहोश होकर गिर गई। छात्रा को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर के मुताबिक प्रथम दृष्ट्या छात्रा की हार्ट अटैक के कारण मौत होने की संभावना है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने की के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।  डॉक्टर के मुताबिक डीजे के तेज साउंड बजाने के कारण भी हृदय घाट और ब्रेन स्ट्रोक की संभावना बनी रहती है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button