MP News : महिला ने चार हाथ और चार पैर वाले बच्चों को दिया, देख डॉ भी रह गए हैरान

MP News: Woman gives birth to a baby with four arms and four legs, even the doctor is surprised to see it.

Oplus_131072

MP News : मध्य प्रदेश के छतरपुर सरकारी स्वास्थ्य केंद्र पर एक महिला ने चार हाथ और चार पैर वाले बच्चों को जन्म दिया है। बच्चों को देख डॉक्टर और पूरा स्टाफ हैरान रह गया। ऐसा बहुत कम देखने में आता है कि इस तरह के बच्चे जन्म लेते हैं। जानकारी के मुताबिक छतरपुर जिला मुख्यालय से लगभग 50 किलोमीटर दूर लवकुश नगर के सरकारी स्वास्थ्य केंद्र पर नीता नाम के महिला की डिलीवरी हुई जिसने चार हाथ और चार पैर वाले बच्चों को जन्म दिया है।

महिला और बच्चा दोनों स्वस्थ

अनोखे बच्चे को जन्म देने की जानकारी नर्सिंग स्टाफ ने डॉक्टरों को दी बीएमओ लखन सिंह भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने जांच पड़ताल की तो बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ पाया गया। चार पैर और चार हाथ वाले बच्चों को देखने के लिए अस्पताल में लोगों की भीड़ लगना शुरू हो गई। बच्चों के पिता शिवचरण अहिरवार ने बताया कि सब ईश्वर की देन है। डॉक्टर का कहना है कि लाखों बच्चों में ऐसे के बड़ी मुश्किल एक केस देखने को मिलते हैं। बच्चों को उपचार के लिए जबलपुर अस्पताल भेज दिया है।

जुड़वा बच्चों का नहीं हुआ अच्छे से विकास

डॉक्टर के माने तो महिला के गर्भ में दो जुड़वा बच्चे विकसित हो रहे थे लेकिन एक बच्चे का विकास अच्छे से नहीं हो सका है। जिसके चलते एक बच्चे के दूसरे बच्चे से हाथ पैर जुड़ गए। जबलपुर मेडिकल कॉलेज में बच्चें की सर्जरी की संभावना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button