Betul Crime News :  भैंसदेही पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जुए के तीन अड्डे पर छापा, 22 जुआरियों को किया गिरफ्तार

Betul Crime News: Major action by Bhainsdehi police—raids conducted on three gambling dens, 22 gamblers arrested.

Betul Crime News :  भैसदेही थाना पुलिस ने तीन जुए के अड्डे पर दबिश गई गई। इस दौरान कुल 22 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से नगद राशि और ताश के पत्ते बरामद किये है। जानकारी के मुताबिक भैंसदेही पुलिस ने अवैध जुआ गतिविधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए ग्राम कोथलकुंड में टोल के पास संचालित दो अलग-अलग जुआ फड़ों पर दबिश देकर कुल 16 आरोपियों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथ पकड़ा है। आरोपियों के कब्जे एवं जुआ फड़ से ₹18,770 नगद तथा ताश के पत्ते बरामद किए गए हैं।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक बैतूल  वीरेन्द्र जैन द्वारा जिले में अवैध जुआ-सट्टा खेलने एवं खिलाने वालों के विरुद्ध त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  कमलेश कुमार खरपुसे एवं एसडीओपी भैंसदेही  भूपेन्द्र सिंह मौर्य के मार्गदर्शन में थाना भैंसदेही पुलिस द्वारा यह कार्रवाई की गई।
दो जुआ फड़ों पर एक साथ दबिश
13 अगस्त 2026 को थाना भैंसदेही पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम कोथलकुंड में टोल के पास अलग-अलग स्थानों पर जुआ फड़ संचालित किए जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल दबिश देकर दोनों जुआ फड़ों से कुल 16 आरोपियों को हार-जीत का दांव लगाकर ताश के पत्तों से जुआ खेलते हुए रंगे हाथ पकड़ा।
पुलिस ने मौके से ताश के पत्ते एवं कुल ₹18,770/- नगद बरामद कर विधिवत जप्त किए तथा आरोपियों के विरुद्ध जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।
गिरफ्तार आरोपीगण
1. दिनेश पिता बाटू चिल्हाटे, उम्र 32 वर्ष, निवासी झिरी
2. राजू पिता लच्छू जावरकर, उम्र 40 वर्ष, निवासी निरोंगी
3. रोंगे पिता श्यामलाल जावलकर, उम्र 45 वर्ष, निवासी निरोंगी
4. संजू पिता रामाजी धोटे, उम्र 42 वर्ष, निवासी काकड़पानी
5. मनोज पिता रामा मसराम, उम्र 38 वर्ष, निवासी चिचढ़ाना
6. साबूलाल पिता राजू बारस्कर, उम्र 40 वर्ष, निवासी कोथलकुंड
7. प्यारेलाल पिता काङमू इरपाचे, उम्र 45 वर्ष, निवासी सालईढाना
8. हीरचंद पिता रामा धाङसे, उम्र 45 वर्ष, निवासी काकड़पानी
9. जयदेव पिता लालचंद कास्देकर, उम्र 34 वर्ष, निवासी झिरी
10. शिवकुमार पिता सुनील मंडल, उम्र 50 वर्ष, निवासी कोथलकुंड
11. राजेश पिता रतनलाल उईके, उम्र 38 वर्ष, निवासी सालईढाना
12. भीमराव पिता बाबू कास्दे, उम्र 47 वर्ष, निवासी कोथलकुंड
13. सोमदास पिता भद्दू उईके, उम्र 35 वर्ष, निवासी सालईढाना
14. लक्ष्मीनारायण पिता अमरलाल बर्डे, उम्र 35 वर्ष, निवासी कोथलकुंड
15. मनोज पिता उमराव सराटकर, उम्र 45 वर्ष, निवासी कोथलकुंड
16. राजू पिता जयराम विश्वकर्मा, उम्र 45 वर्ष, निवासी कोथलकुंड
सराहनीय भूमिका
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी भैंसदेही निरीक्षक राजेश सातनकर, उप निरीक्षक नेपाल सिंह ठाकुर, प्रधान आरक्षक 148 पंजाबराव परते, प्रधान आरक्षक 291 संतोष मर्सकोले, आरक्षक 490 नारायण जाट, आरक्षक 262 तनवीर, आरक्षक 600 सोनू शर्मा एवं आरक्षक 684 सोनू काजले की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
भैंसदेही पुलिस की जुआरियो के विरुद्ध लगातार तीसरी कार्यवाही जुआ खेलते हुए 06 आरोपीगण के विरुद्ध की कार्यवाई
13 अगस्त 2026 की रात्रि दरमियान को सूचना मिली कि  ग्राम सालईढाना में कुछ लोग ताश के पत्तों पर हार जीत का दाव लगाकर जुआ खेल रहे थे हमराह स्टाफ के मुखबीर द्वारा बताये स्थान सुखदेव मर्सकोले के घर के पास रोड किनारे ग्राम सालईढाना पहुंचे जहां पर कुछ लोग बिजली के खंबे में लगा लाइट के नीचे 06 व्यक्तियों को पकड़ा आरोपियों के कब्जे से एवं फड़ से नगदी 5190 रूपये एवं ताश के 52 पत्ते जप्त किये गये आरोपियों का कृत्य धारा 13 जुआ एक्ट के तहत दंडनीय पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।
 (1) सुखदेव पिता जीवन मर्सकोले उम्र 50 साल निवासी सालईढाना
 (2) हरि पिता विठ्ठल मर्सकोले उम्र 30 साल निवासी सालईढाना
( 3) करन पिता सुखदेव मर्सकोले उम्र 26 साल निवासी सालईढाना
 (4) अर्जुन पिता सुखदेव मर्सकोले उम्र 32 साल निवासी सालईढाना
(5) संजू पिता रामसू मसराम उम्र 40 साल निवासी ग्राम विचढाना
 (6) रामविलास पिता बलीराम कंगाले उम्र 30 साल निवासी ग्राम धाबा थाना भैंसदेही
जप्त मशरूका*
 नगदी 5190 रूपये एवं ताश के 52 पत्ते जप्त किये है।
सराहनीय कार्य
थाना प्रभारी भैंसदेही निरीक्षक राजेश सातनकर, उप निरीक्षक नेपाल सिंह ठाकुर, सहायक उपनिरीक्षक बलीराम बम्हनेले, आरक्षक 490 नारायण जाट, आर. 262 तनवीर, आर. 651 सुरजीत जाट, आर. 683 नरेंद्र ढोके की  महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button