MP Weather Update : एमपी के 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, दतिया में तेज बारिश के कारण स्कूलों में छुट्टी, देखिए ताजा उपडेट

MP Weather Update: Heavy rain alert in 7 districts of MP, school holiday due to heavy rain in Datia, see latest update

MP Weather Update :  मध्य प्रदेश में कहीं रिमझिम तो कहीं तेज बारिश का दौर जारी है। प्रदेश के दतिया जिले में शुक्रवार सुबह झमाझम बारिश हुई। यह 3 इंच से अधिक बारिश दर्ज की है। कई जगह जलभराव के कारण दतिया में पहली से लेकर आठवीं तक के स्कूलों में छुट्टी कर दी है। रायसेन जिले में भी रुक- रुक कर तेज बारिश होने के समाचार मिले हैं। हालांकि अभी भी प्रदेश के कई जिलों में सूखे जैसी स्थिति निर्मित हो गई है बारिश नहीं होने से चिंता बढ़ गई है।

इन जिलों में तेज बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने शुक्रवार को जारी की गई एडवाइजरी में बताएं कि अगले 24 घंटे के दौरान श्योपुर, मुरैना, शिवपुरी, गुना, टीकमगढ़, छतरपुर और सागर जिले में भारी बारिश होने की संभावना जताई है। प्रदेश के अन्य शेष जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है।
8 अगस्त को इन जिलों में होगी बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक 8 अगस्त को नीमच राजगढ़ गुना, सागर और नर्मदापुरम जिले में भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।
48 जिलों में सूखे जैसी स्थति
मध्य प्रदेश के 48 ऐसे जिले हैं जहां सावन के महीने में भी सूखे जैसी स्थिति बनी है। इन जिलों में 46% कम बारिश हुई है। बारिश का असर सीधे फसलों पर दिखाई देने लगा है। मानसून की  बेरुखी से किसान सबसे ज्यादा चिंतित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button