Betul Crime News : ढाबे पर हुई चाकू बाजी के मामले में 7 आरोपी गिरफ्तार, एक फरार आरोपी पर 10 हजार रूपए का इनाम घोषित
Betul Crime News: 7 accused arrested in connection with a stabbing incident at a dhaba; a reward of ₹10,000 announced for one absconding accused.
Betul Crime News: बैतूल चिचोली थाना क्षेत्र के चिरापटला शंकर ढाबे पर हुई चाकू बाजी के मामले में पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक फरार आरोपी पर 10 हजार का इनाम घोषित किया गया। चिचोली थाना प्रभारी हरिओम पटेल ने बताया कि फरियादी चुनाहजूरी निवासी नितीश यादव ने 2 अगस्त को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।
वह अपने साथी अगंद यादव, नयन यादव, महेश यादव के साथ शंकर ढाबा चिरापटाला चाय-नाश्ता करने पहुंचे थे। शाम को लगभग 4 बजे रिंकू उर्फ रोहित राठौर और उसके साथी ढाबे पर पहुंचे। शराब बिक्री को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा की गाली गलौच करते हुए अगंद यादव पर चाकू से हमला कर दिया। बीच बचाव करने पहुंचे अगंद के साथियों के साथ भी मारपीट की गई। अगंद को गंभीर हालात में उपचार के लिए भोपाल रैफर किया है, जिसका उपचार जारी है।
पुलिस ने मामले को गंभीरता से देखते हुए चाकूबाजी और मारपीट करने वाले 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिसमें गंज भग्गुढाना निवासी रोहित उर्फ रिंकू राठौर (37), संजय कॉलोनी निवासी सुनिल उर्फ बोका बारस्कर (36), अर्जुन धुव्रे (28) निवासी संजय कॉलानी, इंद्रा कॉलोनी निवासी शेख राजा पिता शेख रसीद (25), शेख साहिल पिता शेख चंदन (24), बडोरा भीमनगर निवासी रोहित पिता दिनेश विश्वकर्मा (24) और अंकित पिता गणेश सरनेकर (25) को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार किये गये आरोपियों पर पूर्व में भी कई अपराधिक मामले दर्ज है। इस वारदात में शामिल एक आरोपी अभी भी फरार चल रहा है, जिस पर 10 हजार रूपए का इनाम घोषित किया गया है। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए लगातार कोशिश कर रही है। आरोपी को गिरफ्तार करने में चिचोली थाना प्रभारी हरिओम पटेल, उपनिरीक्षक मुज$फ्फर हुसैन सहित अन्य की महत्वपूर्ण भूमिका रही।



