Betul News : कर्ज से परेशान किसान ने पिया कीटनाशक, 15 एकड़ में लगाई गोभी डैम से पानी नही मिलने पर हुई खराब, बैंक और सूदखोर कर रहे परेशान

Betul News: A farmer, distressed by debt, consumed pesticide; his 15-acre cauliflower crop was ruined after he failed to receive water from the dam, and he is now being pressured by banks and moneylenders.

Betul News : बैतूल जिले में कर्ज से परेशान एक किस में कीटनाशक का सेवन कर आत्महत्या करने की कोशिश की है। किसान को उपचार के लिए जिला जिला अस्पताल भर्ती किया है। बिरुल बाजार निवासी रमेश साहू  ने कर्ज से परेशान होकर कीटनाशक पी लिया है। किसान ने बताया कि AU बैंक बैतूल से 17 लाख और सूदखोरों से 10 लाख का कर्ज लिया है। ग्राम चौथिया में 11 एकड़ खेत मे बटाई से पत्ता गोभी लगाई थी। 2 एकड़ के निजी के खेत मे गोभी लगाई। गोभी की चौथिया डैम से सिचाई कर रहे थे। एक महीना पहले डैम से पानी देना बंद कर दिया। मोटर का कनेक्शन काट दिया। सिचाई नही होने से गोभी की फसल खराब हो गई। किसान ने बताया कि गोभी से कर्ज चुकता करने की उम्मीद थी लेकिन उम्मीदों पर पानी फिर गया।

खेत मे जाकर पी लिया कीटनाशक

किसान रमेश ने कर्ज से परेशान होकर मंगलवार को बिरुल बाजार के खेत मे गोभी पर छिड़काव करने वाली कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। किसान को उपचार के लिए मुलताई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती किया था यहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। किसान ने बताया कि बैंक से पैसे के बार -बार फोन आ रहे है। सूदखोर भी पैसे देने दबाव बना रहे है। इससे परेशान होकर कीटनाशक पी लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button