नेशनल हेराल्ड केस, लगातार दूसरे दिन ED का एक्शन:यंग इंडिया कंपनी का दफ्तर सील; सोनिया गांधी के घर, कांग्रेस मुख्यालय के बाहर भारी फोर्स
बड़े अपडेट्स…
कांग्रेस दफ्तर के साथ सोनिया और राहुल गांधी के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ी।
बिना इजाजत के दफ्तर न खोलने के निर्देश दिए गए हैं।
जयराम रमेश, मल्लिकार्जुन खड़गे और अजय माकन कांग्रेस दफ्तर पहुंच गए हैं।
कुछ ही देर में ईडी कांग्रेस दफ्तर पहुंच सकती है।
AICC HQ में 7 बजे कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस। अभिषेक मनु सिंघवी और जयराम रमेश संबोधित करेंगे।
कांग्रेस का बयान, गांधी के अनुयायी लड़ के जीतेंगे
सत्य की आवाज नहीं डरेगी पुलिसिया पहरों से। गांधी के अनुयायी लड़ के जीतेंगे इन अंधेरों से। नेशनल हेराल्ड का ऑफिस सील करना, कांग्रेस मुख्यालय को पुलिस पहरे में कैद करना तानाशाह की डर और बौखलाहट दोनों दिखाता है, लेकिन महंगाई और बेरोजगारी के सवाल तो फिर भी पूछे जाएंगे।
जयराम रमेश बोले- दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस दफ्तर को घेरा
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस मुख्यालय और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी के घरों को घेर लिया है। यह बदले की राजनीति का सबसे खराब रूप है, लेकिन हम चुप नहीं बैठेंगे। कांग्रेस लगातार मोदी सरकार के अन्याय और विफलताओं के खिलाफ आवाज उठाती रहेगी।
राहुल बोले- तानाशाह के हर फरमान से लड़ना है
मंगलवार को ईडी की छापेमारी के खिलाफ नेशनल हेराल्ड दफ्तर के बाहर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया था। प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारे भी लगाए। ED की कार्रवाई पर राहुल गांधी ने कहा था- कांग्रेस आप लोगों की है और आप कांग्रेस की ताकत हैं। हमें तानाशाह के हर फरमान से लड़ना है।
न्यूज़ सोर्स दैनिक भास्कर