Betul News : बैतूल में शराब नहीं देने पर ढाबा के मैनेजर के साथ मारपीट, गंभीर चोट आने पर उपचार के लिए जिला अस्पताल में किया भर्ती

Betul News: Dhaba manager assaulted for not serving liquor in Betul, admitted to district hospital for treatment after suffering serious injuries

Betul News : बैतूल कोतवाली थाना क्षेत्र भारत-भारती स्थित काका ढाबा पर शराब नहीं देने पर ढाबा के मैजेजर के साथ दो युवकों ने जमकर मारपीट की और ढाबा पर तोड़फोड़ की गई। मारपीट की घटना में मैनेजर को गंभीर चोट आई है। जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ मामला पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है।

Betul Road Accident : सड़क हादसों में दो की दर्दनाक मौत, एक गंभीर रूप से घायल, पुलिस जांच में जुटी

कोतवाली थाना प्रभारी देवकरण डेहरिया ने बताया कि गुरुवार अलसुबह करीब 4 बजे दो युवक काका ढाबा पहुंचे। उन्होंने वहां मौजूद मैनेजर जितेंद्र नायक (34) निवासी भारत भारती से शराब मांगी। मैनेजर ने शराब न होने की बात कही, जिस पर दोनों युवक भड़क गए। आरोप है कि उन्होंने पहले गाली-गलौज की और गमला उठाकर सिर पर दे मारा। इस हमले से उसके सिर में गंभीर चोट आई और वह लहूलुहान हो गया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल मैनेजर को तत्काल जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दे दी गई है। कोतवाली थाना प्रभारी ने बताया कि इटारसी रोड निवासी गोलू झरबड़े और उसके साथी द्वारा मारपीट की गई। दोनों के खिलाफ मामला पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद से दोनों आरोपी फरार चल रहे है। पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश में जुटी है। टीआई का कहना है कि जल्द ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएंगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button