Betul News : पेट्रोल पंप कर्मचारी के साथ लाठी, डंडे से मारपीट, आरोपी को किया गिरफ्तार, देखिये विडियो
Betul News: Petrol pump employee beaten with sticks, accused arrested, watch video
Betul News : पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपूसे तथा एसडीओपी बैतूल सुश्री अन्नपूर्णा सिरसाम के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली पुलिस ने शिव शक्ति पेट्रोल पंप खेड़ीसावलीगढ़ में 19 जुलाई की रात्रि 09 बजे पुलिस पेट्रोल पंप में पेट्रोल पम्प के कर्मचारी राजेश शेषकर के साथ मारपीट करने वाला मुख्य आरोपी अनुराग मालवीय को तत्काल गिरफ्तार कर आज न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
पुरानी रंजिश के कारण मारपीट
पुलिस के मुताबिक 19 जुलाई की रात्रि 09:00 से 11:30 बजे के मध्य ग्राम अखतवाडा खेड़ी स्थित शिव शक्ति सेल्स पेट्रोल पम्प* पर ड्यूटी कर रहे फरियादी राजेश पिता रामप्रसाद शेषकर, उम्र 28 वर्ष, निवासी प्रभूढाना से आरोपी अनुराग उर्फ अरुण पिता कैलाश मालवीय एवं उसके 9-10 साथियों ने पुरानी रंजीश के चलते गाली-गलौज की। आरोपी द्वारा फरियादी को जातिसूचक गालियां देकर मारपीट की गई। इसके बाद आरोपी व उसके साथियों ने पेट्रोल पम्प के ऑफिस में तोड़फोड़ कर कांच क्षतिग्रस्त कर दिए एवं जान से मारने की धमकी दी।
इन धाराओं में दर्ज किया मामला
पुलिस के मुताबिक फरियादी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली बैतूल में अपराध क्रमांक 601/2026 धारा 296(B), 115(2), 351(2), 191(2), 331(6), 324(2), 3(1)(द), 3(1)(ध), 3(2)(va) SC/ST एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार
पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए प्रकरण के मुख्य आरोपी अनुराग उर्फ अरुण पिता कैलाश मालवीय, निवासी बैतूल* को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा दबिश दी जा रही है।
सराहनीय कार्य
निरीक्षक देवकरण डेहरिया,उप निरीक्षक, राकेश सरयाम, उप निरी.बसंत कुमार अहके, प्र.आर. नानक राम, आर ओंकार, उज्ज्वल, महेश नगदे एवं थाना कोतवाली टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।



