Betul Road Accident : सड़क हादसों में दो की दर्दनाक मौत, एक गंभीर रूप से घायल, पुलिस जांच में जुटी

Betul Road Accident: Two tragically killed in road accidents, one seriously injured, police engaged in investigation

Betul Road Accident :  बैतूल जिले में दो सड़क हादसे हुए इन हादसों में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अम्बाड़ा जोड़ पंखा के पास एक अज्ञात वाहन ने महिला को टक्कर मार दी हादसे में बिल्लो पति मधू विश्वकर्मा (70) निवासी बेलमंडई घायल हो गई, उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती किया गया था जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला विवाह समारोह में शामिल होने के लिए पंखा जोड़ जा रही थी तभी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी और महिला की मौत हो गई। मृतिका का गुरूवार सुबह जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दूसरा सड़क हादसा बुधवार शाम को कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम डेहरगांव और भडूस के बीच हुआ। अज्ञात वाहन ने बाईक को टक्कर मार दी, हादसे में रेल्वे धामनगांव जिला अमरावती निवासी राहुल पिता रमेश राय (50) की मौत हो गई। बाईक सवार एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया है, जिसे उपचार के जिए जिला चिकित्सालय भर्ती किया गया है। बताया जा रहा है कि दोनों बाईक पर सवार होकर बैतूल से चिचोली जा रहे थे, इसी दौरान हादसा हो गया। मृतक का गुरूवार सुबह जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button