Betul Murder News :  पति ने पत्नी की लाठियों से पीटकर की हत्या, आरोपी को किया गिरफ्तार

Betul Murder News: Husband beats wife to death with sticks; accused arrested.

Betul Murder News :  बैतूल जिले के शाहपुर थाना पुलिस ने हत्या की घटना का खुलासा किया है। पति ने पत्नी की लाठियों से पीटकर हत्या कर दी थी। आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक 17 जुलाई 2026 को  फरियादी अवतार धुर्वे ने थाना शाहपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके पिता भरत धुर्वे ने उसकी माता कलावती धुर्वे के साथ मारपीट कर उनकी हत्या कर दी है। रिपोर्ट पर थाना शाहपुर में  धारा 103(1) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बैतूल के निर्देशानुसार एसडीओपी शाहपुर एवं सीन ऑफ क्राइम मोबाइल यूनिट प्रभारी निरीक्षक आबिद अंसारी द्वारा डॉग स्क्वॉड  एवं थाना प्रभारी शाहपुर निरीक्षक  अरविन्द कुमरे के साथ घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर वैज्ञानिक साक्ष्य संकलित किए गए।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा आरोपी की लगातार तलाश की गई। 19 जुलाई 2026 को सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी अपने घर ग्राम पाठई आया है। सूचना पर थाना शाहपुर पुलिस ने तत्परता एवं सूझबूझ से कार्रवाई करते हुए आरोपी को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पत्नी की हत्या करना स्वीकार किया।

सिर पर लाठी मारकर की हत्या

 आरोपी ने बताया कि उसकी पत्नी हमेशा वाद-विवाद करती थी एवं कहना नहीं मानती थी घटना के दिन भी इस पत्नी से बहस हुई जिसके कारण उसने गुस्से में लाठी से उसके सिर में वार कर दिया और हाथ में कैसे मारपीट की थी। सुबह देखा तो उसकी पत्नी की मृत्यु हो चुकी थी। आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त डंडा तथा घटना के समय पहने हुए कपड़े बरामद कर विधिवत जप्त किए गए। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

 आरोपी को गिरफ्तार करने इनकी रही भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी शाहपुर निरीक्षक अरविन्द कुमरे, उपनिरीक्षक सोनम साहू, प्रधान आरक्षक सेवलाल कलमे, प्रधान आरक्षक संजेश धुर्वे, आरक्षक विकास मसीह, आरक्षक प्रमोद, आरक्षक सलमान एवं आरक्षक राजकुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button