Betul News : बैतूल में उच्च न्यायालय के आदेशों का पालन नही, मुलताई नगर पालिका अध्यक्ष पदभार ग्रहण में देरी

Betul News: High Court orders not followed in Betul, delay in taking charge as Multai Municipal Council President

Betul News : बैतूल के मुलताई नगर पालिका में कांग्रेस की अध्यक्ष नीतू परमार के पुन: पदभार ग्रहण को लेकर प्रशासनिक निष्क्रियता पर सवाल खड़े हो गए हैं।  उच्च न्यायालय जबलपुर द्वारा पारित आदेश के बावजूद अब तक  कार्रवाई नहीं होने से मामला चर्चा में है। इसे लेकर  अध्यक्ष नीतू परमार  ने सोमवार को कलेक्टर से शिकायत की है। जिसमें उन्होंने अधीकारियों पर उच्च न्यायालय के आदेश की अनदेखी का आरोप लगाया गया है।
उक्त मामले को लेकर उन्होंने बताया कि  याचिका क्रमांक सीआर464/2023 के विषय मे उच्च न्यायालय जबलपुर ने  6 अप्रैल 2026 को पदभार ग्रहण किये जाने का स्पष्ट आदेश पारित किया था। आदेश के तहत संबंधित प्रक्रिया को तत्काल प्रभाव से अमल में लाने के निर्देश दिए गए थे। इसके पालन में अगले ही दिन, 7 अप्रैल  को मुलताई नगर पालिका अध्यक्ष नीतू परमार द्वारा पदभार ग्रहण कराने के संबंध में मुख्य नगरपालिका अधिकारी मुलताई को विधिवत आवेदन प्रस्तुत किया गया।
 आवेदन दिए जाने के बाद भी आज दिनांक तक अध्यक्ष  के पदभार ग्रहण को लेकर किसी प्रकार की ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। इस स्थिति ने प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिह्न खड़ा कर दिया है। नीतू परमार का कहना है कि न्यायालय के आदेश का समय पर पालन न होना न केवल कानून व्यवस्था के प्रति लापरवाही को दर्शाता है, बल्कि यह न्यायपालिका की गरिमा पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालता है।
उन्होंने आवेदन में उल्लेख किया है कि बैतूल जिले के इतिहास में यह पहली बार देखने को मिल रहा है जब माननीय उच्च न्यायालय के स्पष्ट आदेश के बाद भी संबंधित अधिकारी उदासीन बने हुए हैं। इसे न्यायालय की अवहेलना के रूप में देखा जा रहा है, जो गंभीर विषय है।
जनहित में किए गए इस निवेदन के माध्यम से प्रशासन से मांग की गई है कि उच्च न्यायालय के आदेश का ससम्मान पालन सुनिश्चित किया जाए और शीघ्र ही मुलताई नगर पालिका अध्यक्ष को विधिवत पदभार ग्रहण कराया जाए। साथ ही यह भी अपेक्षा जताई गई है कि भविष्य में ऐसे मामलों में देरी न हो, ताकि न्यायिक आदेशों की प्रभावशीलता बनी रहे। अब देखना यह होगा कि जिला प्रशासन इस मामले को कितनी गंभीरता से लेता है और कब तक उच्च न्यायालय के आदेश का पालन सुनिश्चित किया जाता है। कलेक्टर ज्ञापन सौपने के दौरान कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष हेमंत वागद्रे, कांग्रेस नेता किशोर परिहार, नितेश साहू, सहित कांग्रेसी मौजूद थे। पूरे मामले को लेकर प्रशासनिक पक्ष जानने के लिए
 मुलताई नगर पालिका सीएमओ वीरेन्द्र तिवारी से उनका पक्ष जानने के लिए कई बार कॉल किया लेकिन उन्होंने रिसीव नहीं किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button