Betul News : किसानों के भरोसे पर डाका, ट्रैक्टर ठगी करने वाला अंतर्राज्यीय गिरोह बेनकाब, भैंसदेही पुलिस की बड़ी कार्रवाई , 2 आरोपी गिरफ्तार, 26 लाख के 4 ट्रैक्टर बरामद
Betul News: Robbery of farmers' trust, interstate tractor fraud gang exposed, major action by Bhainsdehi police, 2 accused arrested, 4 tractors worth 26 lakhs recovered.
Betul News : बैतूल जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों पर नियंत्रण के लिए पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में भैंसदेही थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए किसानों के ट्रैक्टर धोखाधड़ी कर महाराष्ट्र में बेचने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है।
पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र कुमार जैन के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी एवं एसडीओपी भूपेन्द्र सिंह मौर्य के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।
ऐसे देते थे वारदात को अंजाम
7 फरवरी 2026 को फरियादियों ने थाना भैंसदेही में शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी राजेश विजयकर किसानों को झांसे में लेकर ट्रैक्टर कुछ समय के लिए महाराष्ट्र में काम कराने के नाम पर ले जाता था। बाद में वह ट्रैक्टर को वहीं बेच देता था।
मामला दर्ज, जांच शुरू
शिकायत के आधार पर थाना भैंसदेही में अपराध क्रमांक 37/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(2) और 314 में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई।
पुलिस ने ऐसे दबोचे आरोपी
पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया—
- राजेश विजयकर (43), निवासी कौडीढाना, भैंसदेही
- योगेश पाटिल उर्फ उमेश खरण (45), निवासी बडुरा, जिला अमरावती (महाराष्ट्र)
दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। मामले में तीन अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।
लाखों के ट्रैक्टर बरामद
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 4 ट्रैक्टर बरामद किए हैं—
- 2 सोनालिका कंपनी के नीले ट्रैक्टर
- 2 मैसी (Massey) कंपनी के लाल ट्रैक्टर
बरामद ट्रैक्टरों की कुल कीमत लगभग ₹26 लाख बताई जा रही है।
टीम की अहम भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश सातनकर सहित पुलिस टीम और साइबर सेल के सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। नगर रक्षा समिति के सदस्यों का भी सराहनीय योगदान रहा।



