MP Weather Alert : एमपी के इन जिलों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश और आंधी तूफान का अलर्ट जारी

MP Weather Alert: Alert issued for heavy rain accompanied by thunder and lightning, along with storms, in these districts of MP.

MP Weather Alert :  एमपी में बारिश ओलावृष्टि का दौर जारी है। गुरुवार की शाम को  इंदौर संभाग, उज्जैन संभाग (नीमच को छोड़‌कर), भोपाल संभाग, नर्मदापुरम संभाग, ग्वालियर संभाग, सागर संभाग, छिंदवाड़ा जिला और भिंड जिलो में तेज बारिश दर्ज की है। शुक्रवार दोपहर को बैतूल में कही- कही तेज बारिश हुई है। 
इन जिलों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने शुक्रवार को जारी की गई एडवाइजरी में बताया कि अगले 24 घंटे के दौरान एमपी के खंडवा, खरगौन, धार, देवास, मुरैना, श्योपुस्कलां, शाजापुर, रीवा, सतना, छिंदवाड़ा, सिवनी, पन्ना, दमोह, पांढुर्णा, भोपाल, विदिशा, रायसेन, सिहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, बड़वानी, इंदौर, उज्जैन, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, सिंगरौली, सीधी, मऊगंज, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, मंडला, बालाघाट, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मेहर,  अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड में झंझावत और वज्रपात ओलावृष्टि/ झोंकेदार हवाएं 50-60 किमी/घंटा की संभावना बनी है।
रात में गरज चमक के साथ बरसे बादल
आज फिर बैतूल में बारिश का अलर्ट
बैतूल। पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में करवट ले ली है। भीषण गर्मी के बीच बारिश का दौर शुरू हो गया। गुरूवार की रात को बैतूल जिले में गरज चमक के साथ बारिश हुई और तेज हवाएं भी चली। बेमौसम बारिश के कारण फसलों को नुकसान भी हुआ है। कुछ क्षेत्रों में फसल कटाई और थ्रेसिंग का कार्य भी जारी है। बारिश के कारण कटाई और थ्रेसिंग कार्य दोनों प्रभावित हुए है। किसानों की फसल गिली होने से दानों की चमक फिकी पड़ने की संभावनाएं है। जिन किसानों ने देरी से बोवनी की उन किसानों का फसल कटाई का कार्य जारी है। जिन किसानों की कटाई का कार्य पूरा कर चूके है वे थ्रेसिंग के कार्य में लगे हुए है। बारिश के कारण फसल गिली होने से थ्रेसिंग का कार्य भी प्रभावित हो गया। इधर तेज हवा चलने के कारण आम की फसल को भी नुकसान पहुंचा है। आम के पेड़ों में लगी छोटी-छोटी केरियां तेज हवाओं के कारण नीचे गिर गई। किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। जिला मुख्यालय पर भी गरज चमक के साथ तेज बारिश हुई। जिले के अन्य ब्लॉकों में बारिश होने के समाचार प्राप्त हुए है। 
आज फिर बारिश अलर्ट 
मौसम विभाग भोपाल ने शुक्रवार को जारी की गई एडवाईज में बताया कि अगले 24 घंटे के दौरान नर्मदापुरम, हरदा, बुराहनपुर, विदिशा, भोपाल, रायसेन सहित 46 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने व्रजपात का अलर्ट जारी किया है। अगले 5 अप्रैल तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना जताई जा रही है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button