Betul News : जुएं के अड्डे पर पुलिस का छापा, 6 जुआंरी गिरफ्तार, नगद राशि जप्त

Betul News: Police raid gambling den, 6 gamblers arrested, cash seized

Betul News : बैतूल गंज थाना पुलिस ने हमलापुर में संचालित जुएं के अड्डे पर छापामार कार्रवाई की। इस दौरान 6 जुआरियों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से ताश के पत्ते और नगद राशि बरामद की है। गंज थाना प्रभारी नीरज पाल ने बताया कि एसपी वीरेन्द्र जैन और कमला जोशी के निर्देश पर सट्टा-जुएं के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।

रविवार की रात को मुख्बिर से सूचना मिली थी कि हमलापुर क्षेत्र इट्ट भट्टे के पास छिंद के पेड़ के नीचे जुआ संचालित हो रहा है। सूचना के आधार पर गंज पुलिस टीम मौके पर पहुंची और छापामार कार्रवाई की। इस दौरान 6 जुआरियों को गिरफ्तार किया है, जिसमें हमलापुर निवासी रोहित सेन, बबलू सूर्यवंशी, राजकुमार प्रजापति, संजय कॉलोनी निवासी अशोक ठाकुर, भग्गुढाना निवासी मो. शेख, इंद्रा कॉलोनी निवासी शाहिद शेख को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 11 हजार 510 रूपए और ताश के पत्ते बरामद किए है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button