Betul News : पारिवारिक मामले को राजनैतिक तूल दे रही कांग्रेस – भास्कर मगरदे
Betul News: Congress is giving political importance to a family matter - Bhaskar Magarde
Betul News : बैतूल भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष भास्कर मगरदे ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जित्तू पटवारी, पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे और कांग्रेस जिलाध्यक्ष निलय डागा के आरोपो को झूठा बताते हुए कहा कि विकास खंड प्रभातपटटन के ग्राम खेडीरामोसी में गत दिनो मेरे परिजनो द्वारा खरीदी गई जमीन के सीमांकन के दौरान हुए हमले की कहानी अपने मन से सूना रही है। कांग्रेस इस मामले को राजनैतिक तूल देकर सिर्फ सामाजिक मतभेद पैदा करने का काम कर रही है। मेरी माताजी ने जो जमीन खरीदी तब विक्रेता गैर आदिवासी था जमीन खरीदी के बाद सीमांकन एक सामान्य प्रक्रिया है जिसका आवेदन किया गया था प्रशासन ने सीमांकन के दौरान विवाद की आशंका को देखते हुए पुलिस को सूचना दी थी सीमांकन के दौरान तकरीबन दो दर्जन लोगो ने अचानक हमला कर दिया जिससे मै गंभीर रूप से घायल होने के कारण पुलिस के समक्ष एफआईआर भी दर्ज नही करा पाया हूॅ। अभी वर्तमान में भोपाल के अस्पताल में आप्रेशन के बाद उपचाररत हूॅ।

वहीं कांग्रेस के नेता भाजपा का नाम पूरे मामले में जोडकर अपनी राजनीतिक रोटी सेकने का काम कर रहे है। पूरा मामला मेरे परिवार से जुडा हुआ है तथा व्यक्तिगत है इसमें पार्टी का कोई लेना देना नही है। जिस तरह से कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष की भाषा पूरे मामले में सुनाई दी है वह आपत्ति जनक है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष उलजुलूल बयान देकर सस्ती लोकप्रियता हासिल करने की कोशिश कर रहे है। पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे सिर्फ वोट की राजनीति के चलते एक व्यक्तिगत मामले में जबरन की राजनीति करते हुए झूठ बोल रहे है। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष निलय डागा को तो पूरे मामले की जानकारी भी नही है। हम जमीन का सीमांकन कराने गए थे वहा पुलिस पर हमला हुआ हम पर हमला हुआ पुलिस के द्वारा मामला पंजीबद्व किया गया है उस मामले मे आवेदक भी मै नही हुॅ। मै चाहता हूॅ कि जो जमीन मेरे परिजनो द्वारा खरीदी गई है उसका सामान्य सीमांकन हो जाए इसमें किसी तरह के कब्जे जैसी कोई चींज नही है। कांग्रेसी भोले भाले आदिवासीयों को गुमराह करके मामले को जातिगत तूल दे रहे है जबकि आदिवासियों से मेरा व्यक्तिगत कभी कोई भी विवाद नही रहा है और न ही मै आदिवासियों से लडाई झगडा करने गया था। कांग्रेस सिर्फ लोगो को बरगलाने और झूठ बोलकर भडकाने का काम कर रही है।



