OnePlus Nord CE 6 : इस तारीख को लॉन्च होगा वनप्लस का जबरदस्त 5जी मोबाइल, 7000mAh मिलेगी दमदार बैटरी

OnePlus Nord CE 6: OnePlus's powerful 5G mobile will be launched on this date, will get a powerful 7000mAh battery

OnePlus Nord CE 6 :  OnePlus अपने मिड-रेंज स्मार्टफोन लाइनअप को अपडेट करने जा रही है। कंपनी 7 अप्रैल को भारत में नई Nord सीरीज लॉन्च करने की तैयारी में है, जिसमें OnePlus Nord 6 के साथ-साथ OnePlus Nord CE 6 और OnePlus Nord CE 6 Lite भी पेश किए जा सकते हैं।
लीक्स के मुताबिक, Nord CE 6 की रियल इमेज सामने आई है, जिसे टिप्स्टर Mukul Sharma ने शेयर किया है। सामने आई तस्वीर में फोन का डिजाइन काफी हद तक Nord 6 जैसा दिखता है। इसके बैक पैनल पर दो बड़े कैमरा सेंसर और LED फ्लैश दिया गया है, जबकि लुक कंपनी की नई डिजाइन लैंग्वेज से इंस्पायर्ड बताया जा रहा है।
फीचर्स की बात करें तो Nord CE 6 में 6.7 इंच का डिस्प्ले मिल सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा। परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिए जाने की उम्मीद है। सबसे खास बात इसकी बड़ी 7000mAh बैटरी हो सकती है, जो इसे लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए दमदार बनाएगी।
कैमरा सेटअप में 50MP का प्राइमरी कैमरा मिलने की संभावना है, साथ ही एक सेकेंडरी लेंस भी होगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। यह फोन लेटेस्ट Android 16 पर आधारित OxygenOS के साथ आ सकता है और इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलने की उम्मीद है।
कुल मिलाकर, Nord CE 6 को पिछले साल के OnePlus Nord CE 5 का अपग्रेड माना जा रहा है, जिसमें बैटरी, डिजाइन और परफॉर्मेंस में बड़े सुधार देखने को मिल सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button