MP News : मध्य प्रदेश में शिक्षकों के लिए नए निर्देश जारी, पालन नही किया हो जाएगी नौकरी

MP News: New instructions issued to teachers in Madhya Pradesh, failure to comply will result in job loss

MP News : मध्य प्रदेश में स्कूलों से बिना सूचना गायब रहने वाले शिक्षकों पर अब कड़ी कार्रवाई होगी। भोपाल स्थित लोक शिक्षण संचालनालय ने नए निर्देश जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि यदि कोई शिक्षक लगातार 7 दिन तक बिना सूचना ड्यूटी से अनुपस्थित रहता है, तो उसकी सेवाएं समाप्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। इस आदेश के बाद शिक्षा विभाग में हलचल तेज हो गई है।

 

स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि विभाग में अनुशासन से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा, “यदि शिक्षक अपनी जिम्मेदारी नहीं निभाएंगे तो छात्रों का भविष्य प्रभावित होगा। शिक्षा व्यवस्था में लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

आदेश की मुख्य बातें

  • लगातार 7 दिन बिना पूर्व सूचना अनुपस्थित रहने पर सेवा समाप्ति की कार्रवाई।
  • अनुपस्थिति की जानकारी संबंधित अधिकारी को देना अनिवार्य।
  • विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित होने पर जवाबदेही तय होगी।

विभाग का मानना है कि इस सख्ती से स्कूलों में नियमितता बढ़ेगी और छात्रों की पढ़ाई सुचारु रूप से चल सकेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button