Betul News : गेंहू के खेत मे अज्ञात युवक का शव मिलने से फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Betul News: Sensation spread after the body of an unknown youth was found in a wheat field, police engaged in investigation.

Betul News : बैतूल जिले के आमला थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 9 स्थित बढ़ाई चाल में एक गेहूं के खेत से अज्ञात युवक का चार दिन पुराना शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव की हालत देखकर आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही आमला पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
थाना प्रभारी रविकांत डेहरिया ने बताया कि बढ़ाई चाल स्थित श्रीराम ठाकरे के गेहूं के खेत में अज्ञात युवक का शव पड़ा मिला। खेत से तेज दुर्गंध आने पर खेत मालिक ने जाकर देखा, तो वहां एक शव दिखाई दिया। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस के अनुसार शव करीब चार दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। युवक की उम्र लगभग 30 से 45 वर्ष के बीच बताई जा रही है। शव की स्थिति काफी खराब थी और उसका एक हाथ गायब मिला है। प्रारंभिक आशंका है कि शव लंबे समय तक खुले में पड़े रहने के कारण किसी जंगली जानवर द्वारा हाथ को नुकसान पहुंचाया गया हो सकता है।
हालांकि, वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए आमला अस्पताल भेजा। पोस्टमार्टम के बाद युवक की मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है और पुलिस आसपास के क्षेत्रों में गुमशुदगी की जानकारी जुटा रही है। पुलिस ने बताया कि युवक खेत तक कैसे पहुंचा और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जांच की जा रही है। मामले में सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button