Betul News : जिले में सबसे बड़ा कुनबी समाज, शिवाजी जयंती के कार्यक्रम में पहुँचे गिनते के लोग
Betul News: The largest Kunbi community in the district, a handful of people attended the Shivaji Jayanti event.

Betul News : हिन्द स्वराज के संस्थापक, परम प्रतापी योद्धा, अद्भुत साहस व शौर्य के प्रतीक, कुशल प्रशासक और धर्म के प्रति समर्पित शिवाजी महाराज की जयंती आज गुरुवार को मनाई जा रही है। बैतूल जिला मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में इस बार उल्लास देखने को नही मिला। कुछ वर्षों पहले शिवाजी जयंती की धूम ऐसी दिखाई देती थी कि चारों तरफ उल्लास नजर आता और लोग बड़ी संख्या में शामिल होते थे।
अब कार्यक्रम केवल औपचारिकता तक सिमट गया है। जिले में लोनारी कुनबी समाज इतना बड़ा समाज है कि तख्ता पलटने की काबिलियत रखता है। लेकिन जिला मुख्यालय पर शिवाजी महाराज की जयंती पर हुए मुख्य कार्यक्रम में सामाजिक लोग दूरी बनाते हुए दिखाई दिए। इतना बड़ा समाज होने के बावजूद कार्यक्रम में गिनते के लोग पहुँचे थे। शोभायात्रा में गिने चुने लोग दिखाई दिए। सामाजिक लोग क्यो दूरी बना रहे है। कही गुटबाजी तो हावी नही हो रही है। यह मंथन करने का विषय है। जो लोग समाज संगठन के पद का तमगा लिए बैठें है क्या वह लोग आगे नहीं आ रहे है? कई सवाल खड़े हो रहे है।
शिवाजी की प्रतिमा पास फूलों से सजावट तक नही

इस बार शिवाजी जयंती पर शिवाजी चौक पर प्रतिमा के आसपास फूलों से सजावट तक नही की गई। 100 से 200 रुपये के गुबारे लगाकर सजावट की खानापूर्ति कर ली। ऐसा वर्षों बाद देखने को मिल रहा है। क्या सामाजिक लोग इतने कमजोर है कि हम सजावट तक नही कर पाए। बैतूल नगर पालिका अध्यक्ष कुनबी समाज से है लेकिन शिवाजी चौक के सौंदर्यकरण के बारे में सोचा तक नहीं।



