MP News : मध्य प्रदेश में कक्षा 10वी बोर्ड का अंग्रेजी प्रश्न पत्र लीक, शिक्षिका को किया निलंबित

MP News: Madhya Pradesh Class 10th board English question paper leaked, teacher suspended

प्रतीकात्मक फोटो

MP News : मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में कक्षा दसवीं बोर्ड परीक्षा का अंग्रेजी प्रश्न पत्र लीक होने से हड़कंप मच गया है।  यह मामला बुरहानपुर जिले के तुकईथड़ परीक्षा केंद्र का है।  मामले में शिक्षिका को निलंबित किया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक मंगलवार को दसवीं बोर्ड का अंग्रेजी प्रश्न पत्र संपन्न हुआ। प्राथमिक शाला की शिक्षिका राजकुमारी सोनी ने प्रश्न पत्र को अपने व्हाट्सएप के स्टेटस पर लगाया गया। सुबह 9: 30 बजे प्रश्न पत्र व्हाट्सएप के स्टेटस पर देखा गया। जानकारी लगते ही कलेक्टर हर्ष सिंह और जिला पंचायत सीईओ सर्जन वर्मा परीक्षा केंद्र पहुंचे और शिक्षिका से पूछताछ की गई। प्रशासनिक अधिकारियों ने पेपर लीक होने से इनकार किया है। अधिकारियों ने बताया कि प्रश्न पत्र परीक्षा शुरू होने के बाद व्हाट्सएप पर पोस्ट हुआ है इसलिए लीक होने जैसा कोई मामला नहीं है।
इस मामले में सहायक आयुक्त बुरहानपुर  ने शिक्षिका राजकुमारी सोनी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही केंद्र अध्यक्ष का भी ट्रांसफर किए जाने की जानकारी सामने आई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button