Betul Road Accident : तेज रफ़्तार डंपर ने कार को मारी टक्कर, युवक की दर्दनाक मौत

Betul Road Accident: High speed dumper hits car, young man dies a painful death

Oplus_131072

Betul Road Accident :  बैतूल जिले के सारनी स्टेट हाइवे 43 पर सोमवार रात हुए दर्दनाक हादसे से कोल नगरी में मातम छा गया है। इस भीषण सड़क दुर्घटना में 45 वर्षीय रवि बिहारे की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि रात करीब 10:30 बजे रवि अपनी कार से शोभापुर जा रहा था। इसी समय सामने से तेज रफ़्तार डंपर ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे मौके पर ही कार चालक की मौत हो गई। घटना स्थल का पर मौजूद दुर्घटनाग्रस्त कार और डम्पर को देखने से प्रतीत हो रहा है कि डम्पर चालक ने जानबूझकर कार को टक्कर मारी है।

दरअसल कार चालक अपने साइड से था। जबकि डम्पर ने अपनी साइड छोड़कर दूसरे साइड पर जाकर टक्कर मारी है। इतना ही नहीं, टक्कर मारकर डम्पर चालक ने रिवर्स लिया और भागने की कोशिश की। इसके बाद पब्लिक इकठ्ठा होने लगी तो डम्पर छोड़कर चालक भाग निकला। इतना ही नहीं, कार की पार्किंग भी चालू थी। मिलनसार व्यक्तित्व के धनी रवि बिहारे की मौत की खबर से पूरे शहर में मातम छा गया और घटना के बाद से ही लोगों की भीड़ मृतक को देखने अस्पताल और उसके घर पहुंचने लगे। यह सिलसिला अगले दिन तक जारी रहा। रवि शोभापुर के क्लब कालोनी में अपनी माँ और बहन के साथ रहता था। रवि भजन गायक होने के साथ ढोलक वादक और धार्मिक अनुष्ठानो में हमेशा सक्रिय रहता था। जिसके चलते हर वर्ग के लोगों में लोकप्रिय था। मामले की जांच कर रहे एएसआई अजय भाट ने बताया डम्पर जब्त कर लिया है। चालक फरार है। मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button