Related Articles

Hockey World Cup 2026: हॉकी वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को हराया, पाकिस्तान टूर्नामेंट से बाहर
August 19, 2026

IPL Final 2026 RCB Vs GT: लगातार दूसरी बार चैंपियन बनी RCB, फाइनल में गुजरात को 5 विकेट से हराया
June 1, 2026
IND vs PAK T20 WC Highlights : रविवार को कोलंबो में खेले गए भारत और पाकिस्तान T20 वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हरा दिया है। पाकिस्तान द्वारा टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया। पहले बैटिंग करने मैदान में उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 175 रन बनाएं। पाकिस्तान को 176 रन का टारगेट दिया गया। भारत की तरफ से ईशान किशन ने तूफानी पारी खेलते हुए 40 बॉल में 77 रन बनाए। तिलक वर्मा ने 25 रन सूर्यकुमार यादव ने 32 रन, शिवम दुबे 27 रन रिंकू सिंह 11 रन बनाकर नाबाद रहे। अभिषेक शर्मा और हार्दिक पांड्या खाता भी नहीं खोल पाए हैं।टारगेट को पूरा करने मैदान में उतरी पाकिस्तान टीम कुछ खास नहीं कर पाई। शुरुआत में ही पाकिस्तान के विकेट गिरने लग गए थे। पाकिस्तान की टीम ने 18.0 ओवर में 10 विकेट खोकर 114 रन ही बनाएं। पाकिस्तान की टीम पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल पाई। पाकिस्तान की टीम को करारी हार का सामना करना पड़ा है।




