Betul Road Accident : अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत, 4 दिन बाद लगने वाला था टिका
Betul Road Accident: Unknown vehicle hits bike, young man dies, was to be vaccinated after 4 days
Betul Road Accident : बैतूल जिले के साईंखेड़ा खेड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में युवक की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक रविवार दोपहर को झिटापाटी जोड़ के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी हादसे में अजय कवड़े निवासी बोथिया ब्राह्मणवाड़ा की मौत हो गई।
पुलिस ने मार्ग कायम कर मृतक का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला पंजीबद्ध जांच शुरू कर दी है। जानकारी यह सामने आई है कि अजय का विवाह तय हो गया था। 20 फरवरी को टिके का कार्यक्रम होने वाला था। इसके पहले हो युवक की हादसे में मौत हो गई। होने वाले विवाह की सारी खुशियाँ मातम में बदल गई।



