Betul News : महाशिवरात्रि पर 14-15 फरवरी को बड़केश्वर धाम में दो दिवसीय भव्य भंडारा और भजन संध्या
Betul News: On Mahashivratri, on 14-15 February, a two-day grand feast and bhajan evening will be organised at Badukeshwar Dham.

Betul News : बैतूल। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर इस वर्ष भी बड़केश्वर धाम मंदिर परिसर में दो दिवसीय (14वां वर्ष) भव्य भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन 14 फरवरी 2026, शनिवार से प्रारंभ होकर 15 फरवरी 2026, रविवार तक चलेगा।
आयोजन कर्ता और शिव भक्त राजू पवार अनुसार 14 फरवरी, शनिवार को विशेष रूप से भजन संध्या का आयोजन रखा गया है। शाम 7:30 बजे महाआरती के बाद भजन संध्या प्रारंभ होगी, जो रात 8 बजे से भोलेनाथ की इच्छा तक जारी रहेगी। श्रद्धालुओं से भक्ति रसधारा में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की गई है।
भजन संध्या में भाग लेने के इच्छुक मंडलों के लिए विशेष निर्देश जारी किए गए हैं। प्रवेश हेतु एक श्रीफल एवं गौमाता के लिए हरा चारा लाना अनिवार्य रहेगा। मंडलों को एक दिन पूर्व संबंधित व्यक्ति के मोबाइल नंबर पर सूचना देनी होगी। प्रत्येक मंडल को 7 मिनट का गायन समय प्रदान किया जाएगा।
आयोजन से संबंधित जानकारी के लिए संपर्क सूत्र 7723000870 जारी किया गया है।
कार्यक्रम का आयोजन बैतूल विरासत समिति एवं बडूकेश्वर धाम समिति के पदाधिकारियों व सदस्यगण द्वारा किया जा रहा है। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।



