Betul Sub-Inspector Suspended : गुम चालानों के मामले में बड़ी लापरवाही, उप निरीक्षक पवन कुमरे निलंबित, एसपी ने की कार्रवाई

Betul Sub-Inspector Suspended: Major negligence in the case of missing challans, Sub-Inspector Pawan Kumre suspended, SP took action

फ़ोटो एसपी बैतूल …ने की कार्रवाई

Betul Sub-Inspector Suspended : बैतूल जिले में गुम हुए चालानों के गंभीर मामले में पुलिस विभाग ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की है। थाना कोतवाली बैतूल में पदस्थापना के दौरान कई आपराधिक मामलों के चालान न्यायालय में प्रस्तुत न किए जाने और उनके गुम हो जाने को गंभीर लापरवाही मानते हुए एसपी वीरेंद्र जैन ने  उप निरीक्षक पवन कुमरे को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

राजपत्रित अधिकारियों द्वारा प्रेषित रिपोर्ट के अनुसार उप निरीक्षक पवन कुमरे के कार्यकाल में अपराध क्रमांक 968/21, 909/21, 84/20, 641/21 एवं 743/20 सहित कई गंभीर प्रकरणों के चालान समय पर माननीय न्यायालय में पेश नहीं किए गए। जांच में यह भी सामने आया कि उक्त चालान अनावश्यक रूप से लंबित रखे गए, जिसके चलते वे वर्तमान में गुम पाए गए हैं।

मामले को गंभीरता से लेते हुए विधिवत प्रारंभिक जांच के आदेश दिए गए। थाना प्रभारी कोतवाली बैतूल से प्राप्त प्रतिवेदन में प्रथम दृष्टया यह स्पष्ट हुआ कि यह गंभीर लापरवाही की श्रेणी में आता है। इसके आधार पर पुलिस अधीक्षक बैतूल द्वारा उप निरीक्षक पवन कुमरे, वर्तमान पदस्थ थाना गंज, जिला बैतूल को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए उन्हें रक्षित केंद्र बैतूल से संबद्ध किया गया है।

निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा। साथ ही, बिना वरिष्ठ अधिकारियों की अनुमति के मुख्यालय नहीं छोड़ने तथा रक्षित केंद्र की नियमित गणनाओं में उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।

यह कार्रवाई पुलिस विभाग में जवाबदेही और पारदर्शिता सुनिश्चित करने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button