MP Rain Alert : मध्य प्रदेश में 27 और 28 जनवरी को कई जिलों में तेज बारिश का अलर्ट, जल्द लौटेगी कड़ाके की ठंड
MP Rain Alert: Heavy rain alert issued for several districts in Madhya Pradesh on January 27 and 28, severe cold to return soon.
MP Rain Alert : एमपी में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण मौसम में बदलाव आया है। कुछ जिलों में बादल, बारिश और कोहरे का असर बना है। शनिवार को ग्वालियर और चंबल में मावठे की बारिश हुई है। नरसिंहपुर में तेज बारिश होने से मौसम ठंडा हो गया है। कुछ जिलों में बादल छाए रहेंगे। कही- कही घना कोहरा देखने को मिलेगा। रविवार सुबह ग्वालियर, सतना, रीवा, दतिया में घना कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग ने रविवार को जारी की गई एडवाईजरी के अनुसार एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है जिसके काऱण एमपी में 27 और 28 जनवरी को कई जिलों में तेज से मध्यम बारिश होने की संभावना बनी है।



