Betul News : बैतूल में भाजपा नेता के फार्महाउस पर ईडी की रेड, कार्रवाई से मचा हड़कंप

Betul News: ED raids BJP leader's farmhouse in Betul, action creates stir

Betul News : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने बैतूल में भाजपा नेता जुबेर पटेल के फार्महाउस पर रेड की है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक ईडी की टीम शुक्रवार को भाजपा नेता के डहरगाँव स्थित फार्महाउस पर पहुँचकर कार्रवाई की है। सुरक्षा के दृष्टि से सीआरपीएफ जवानों को तैनात किया गया है। पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन ईडी की रेट पड़ने की पुष्टि की है। हालांकि टीम ने स्थानीय पुलिस की मदद नही माँगी है।

आपको बता दे कि जुबेर पटेल खेड़ीसांवलीगढ़ भाजपा मंडल में मंत्री, सहकारी समिति के अध्यक्ष और  कांट्रेक्टर भी है  सूत्रों की माने तो यह मामला मनी लॉन्ड्रिंग का होना बताया जा रहा है। हालांकि जांच और अधिकारियों से चर्चा के बाद ही मामले के संबंध में पूरी जानकारी सामने आएगी। शाम तक समाचार लिखे जाने तक में कुछ भी जानकारी सामने नही आई है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button