MP Cold And Fog : एमपी में कोहरे और ठंड का अटैक, 19 जिलों के स्कूलों में छुट्टियां घोषित

MP Cold And Fog: Fog and cold attack in MP, holidays declared in schools of 19 districts

Oplus_131072

MP Cold And Fog :  एमपी के ठंड और कोहरे का डबल अटैक देखने को मिल रहा है। कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के कारण प्रदेश के 19 जिलों के स्किलो में छुट्टी घोषित की है। सोमवार को सुबह ठंड के साथ घना कोहरा देखने को मिला विजिबिलिटी बहुत कम हो गई थी। कई जिलों में लगातार तापमान कम होते जा रहा है। 

इन जिलों में छुट्टियां घोषित
इंदौर में 1से 8वी तक तीन दिन की छुट्टियां घोषित की है। उज्जैन 5 वी तक एक दिन की छुट्टी, मंदसौर में 8वी तक दो दिन की छुट्टी, शाजापुर में 8वी तक दो दिन की छुट्टी, विदिशा 5वी तक और ग्वालियर में 8वी तक दो दिन की छुट्टियां, अशोकनगर में आंगनबाड़ी में एक दिन की छुट्टी, रायसेन में तीन दिन की छुट्टी, आगरमालवा में 8वी तक दो दिन का अवकाश, भिंड, टीकमगढ़, हरदा, नीमच, रतलाम, राजगढ़, मंडला, जबलपुर ,दमोह, डिंडौरी, जिले के स्कूलों में छुट्टियां घोषित की है। भोपाल और धार जिले में स्कूलों के समय मे बदलाव किया है। स्कूल 9:30 बजे के बाद लगेंगे। 
बैतूल में भी जबदस्त कोहरा
बैतूल जिले में भी पहले सुबह 8 बजे तक घना कोहरा देखने को मिला है। कोहरे के कारण सुबह 4 से 6 बजे तक विजिबिलिटी 20 मीटर तक पहुँच गई थी। लोग वाहनों की हेडलाईट जलाकर वाहन चलाने को मजबूर हो गए थे। वैसे तो कोहरा बहुत बार देखने को मिला लेकिन सोमवार सुबह पहली बार घना कोहरा छाया रहा। न्यूनतम तापमान भी 9.2 डिग्री पर पहुँच गया है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button